Thursday, June 18

सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा के शतक की बदौलत 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह विकेट बल्लेबाजी के लो काफी अच्छा था जिसके चलते उन्होंने यह निर्णय लिया था। इस मुकाबले के लिए डीसी ने आकिब नबी को ड्रॉप करके नीतीश राणा को मौका दिया गया था।

धमाकेदार रही हैदराबाद की शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बहुत शानदार रही। एक बार फिर ट्रैवीशेक की जोड़ी ने पावरप्ले के ही धमाल मचाकर रख दिया। हेड शुरुआत में बॉल को अच्छे से टाइम नहीं कर पा रहे थे लेकिन अभिषेक ने पिछले मैच की फॉर्म जारी रखी और लगातार बड़े शॉट खेलते रहे।

हेड ने भी अभिषेक का बखूभी साथ निभाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9 ओवरों में 97 रन जोड़ दिए। लेकिन टीवी 36 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक इसके बाद भी नहीं रुके और उन्होंने ईशान के साथ भी ताबड़तोड़ अंदाज में साझेदारी जारी रखी।

अभिषेक ने लगाया 47 गेंदों में शतक, बने इस सीजन के चौथे शतकवीर

अभिषेक लगातार स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अटैक कर रहे थे। जिसके चलते अक्षर और कुलदीप सिर्फ 2-2 ओवर ही करा पाए। अभि ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखते हुए मात्र 47 गेंदों में शतक पूरा कर दिया और वो इस सीजन शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने टी20 करियर में 9वां शतक लगा दिया हैं और वो इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

हालांकि ईशान नॉन स्ट्राइकर्स एंड पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए लेकिन अभिषेक और क्लासेन ने रनों की गति को धीमे नहीं होने दिया। दोनों ने आखिरी ओवरों में दिल्ली की गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।

अभिषेक और क्लासेन ने किया दमदार फिनिश

हेनरिक ने 12 गेंदों में 33 रन जड़ दिए तो वहीं अभिषेक 68 गेंदों में 10 चौके और 10 छक्कों की मदद से 135 रन बनाकर नाबाद रहे। इसकी बदौलत हैदराबाद ने 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 242 रन बना दिए। दिल्ली की तरफ से टी नटराजन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवरों में बिना विकेट लिए 40 रन खर्च किए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version