सनराइजर्स हैदराबाद ने राजीव गांधी स्टेडियम में हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल को 47 रनों से हराकर चौथी जीत दर्ज कर ली है।
दिल्ली कैपिटल के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। सनराइजर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा की धमाकेदार शतकीय पारी और ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की छोटी लेकिन उपयोगी पारियों की बदौलत 20 ओवरों में 242 रन बना दिए। अभिषेक ने 68 गेंदों में 10 चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रन बनाए जबकि हेड ने 37 रनों का योगदान दिया।
ठीक रही दिल्ली की शुरुआत
दिल्ली कैपिटल के लिए यह टारगेट बहुत बड़ा था, क्योंकि उनके ज्यादातर बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में नहीं थे। उनकी शुरुआत भी खराब रही। निशंका पावरप्ले में ही अपने हमवतन गेंदबाज मधुशंका की गेंद पर आउट हो गए।
इस मैच में प्लेइंग 11 में वापसी कर रहे नीतीश राणा ने केएल राहुल के साथ तेजी से रन बनाना शुरू किया। वो दोनों लगातार रिक्वायर्ड रन रेट के आस पास चल रहे थे। राणा इस साझेदारी में अग्रेश्वर की भूमिका निभा रहे थे और सभी गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बना रहे थे जबकि राहुल सूझबूझ के साथ खेल रहे थे।
मलिंगा के ओवर ने बदला मैच
हालांकि नीतीश ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक भी लगा दिया लेकिन रनों की गति को बढ़ाने के चक्कर में वो आउट हो गए। दिल्ली को 5 गेंदों के अंदर 3 बड़े झटके लगे। पहले 9.4 ओवर में राहुल शाकिब हुसैन का शिकार हुए और 10वें ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर पहले नीतिश राणा और फिर पिछला मैच जिताने वाले डेविड मिलर खाता खोले बिना ही ईशान मलिंगा का शिकार हो गए।
लगातार 3 विकेट गिरने के बाद दिल्ली की टीम की कमर टूट गई।ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिज़वी ने रन बनाने की कोशिश की लेकिन तब तक रिक्वायर्ड रन रेट बहुत ऊपर जा चुका था और उनके पास बड़ा शॉट खेलने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।
मलिंगा और अभिषेक शर्मा की बदौलत हैदराबाद ने दर्ज की एक और जीत
स्टब्स के आउट होने के बाद आशुतोष भी कुछ नहीं कर पाए। सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी ने इस मैच में भी काफी अच्छा काम किया और आप के टीम को एक और मैच जिताकर टॉप 4 की तरफ एक कदम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन नीतीश राणा ने बनाए। उन्होंने 30 गेंदों में 57 रन बनाए। वहीं हैदराबाद की तरफ से ईशान मलिंगा सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने अपने स्पेल में 32 रन देकर 4 विकेट लिए।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







