IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत होने में अब केवल कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। वहीं इस बार आगामी 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत होने जा रही है। लेकिन अब इससे पहले कई फ्रेंचाइजी टीमों के खिलाड़ी चोटिल होकर इस टूर्नामेंट से अब बाहर हो गए हैं। वहीं अब इन टीमों में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी शामिल हो गई है।
क्यूंकि इस टीम के 2 तेज गेंदबाज हर्षित राणा और आकाश दीप इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इसके बाद अब केकेआर की टीम ने आकाश दीप के रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है। इस बीच अब केकेआर की टीम ने सौरभ दुबे को अपने साथ जोड़ लिया है।
केकेआर कोच ने सौरभ दुबे को लेकर दिया बयान :-
इस बीच अब क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आकाश दीप के बाहर होने के बाद सौरभ दुबे को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने साथ जोड़ लिया है। इसके बाद केकेआर के बॉलिंग कोच सुब्रोतो बनर्जी ने कहा है कि सौरभ दुबे बहुत की प्रतिभाशाली लेफ्ट-आर्म गेंदबाज हैं।

इसके अलावा अब मुझे यह भी याद है कि वह इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2019 के लिए राहुल द्रविड़ की गाइलाइंस में बांग्लादेश दौरे पर गए थे। इसके अलावा वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं और उनके पास गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की झमता है। इसके चलते हुए अब उनको अपने साथ जोड़कर केकेआर के मैनेजमेंट ने एक अच्छा फैसला लिया है।
सौरभ दुबे का अभी तक नहीं हुआ है आईपीएल डेब्यू :-

इस बीच हम यहां पर आपको बता देना चाहते हैं कि सौरभ दुबे अपना घरेलू क्रिकेट विदर्भ टीम की तरफ से खेलते हैं। लेकिन इससे पहले वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। लेकिन तब SRH ने उनको खेलने का मौका नहीं दिया था। इसके चलते हुए उनका अभी तक आईपीएल डेब्यू नहीं हुआ है। लेकिन इस बार केकेआर टीम की तरफ से उनको आईपीएल डेब्यू का मौका मिल सकता है।
IPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे सौरभ दुबे :-
इसके अलावा इस बार आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में सौरभ दुबे अनसोल्ड रहे थे। इस बार उन्होंने अपनी बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखी थी। जबकि इस बार वह रजिस्टर्ड अवेलेबल प्लेयर पूल में 1215वें नंबर पर थे।

इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि आईपीएल नियम के मुताबिक किसी खिलाड़ी को ऑक्शन के बाद किसी टीम में विकल्प के तौर पर चुना जाता है तो उसका ‘रजिस्टर्ड अवेलेबल प्लेयर पूल’ का हिस्सा होना जरूरी है। लेकिन इससे पहले वह आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा बने थे। लेकिन तब इनको डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था।
केकेआर को अभी तक नहीं मिला है हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट :-
इसके अलावा भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी आईपीएल 2026 सीजन से बाहर हो गए हैं। लेकिन उनके रिप्लेसमेंट को लेकर अभी केकेआर के अधिकारी ने बताया है कि उनको लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन अभी राणा को लेकर KKR को एक शानदार रिप्लेसमेंट की तलाश है।

वहीं उनका रिप्लेसमेंट अभी तक इस फ्रेंचाइजी को नहीं मिला है। तभी तो अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का चयन नहीं किया गया है। लेकिन अब यह देखने वाली बात होगी कि कोलकाता नाइट राइडर्स हर्षित राणा की जगह किस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करती है। क्यूंकि वह इस टीम के एक अहम खिलाड़ी थे। वहीं इस बार इनका टीम से बाहर होना केकेआर के लिए बहुत बड़ा नुकसान भी है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

