चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने दो दिग्गज खिलाड़ियों सुरेश रैना और मैथ्यू हेडेन को फ्रेंचाइजी के पहले ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया है। यह घोषणा 22 मार्च को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित फैंस के खास इवेंट ‘रोर 26’ के दौरान की गई। यह पहली बार है जब सीएसके ने अपने दिग्गज खिलाड़ियों को इस तरह सम्मानित किया है।
सुरेश रैना बने हॉल ऑफ़ फेम पाने वाले पहले सीएसके खिलाड़ी
सुरेश रैना, को ‘चिन्ना थला’ भी कहा जाता है। साल 2008 से 2021 तक वह सीएसके के मुख्य खिलाड़ी रहे। उन्होंने टीम को 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल ट्रॉफी जिताने में बड़ी भूमिका निभाई। इसके अलावा 2010 और 2014 में चैंपियंस लीग टी20 जीत में भी उनका योगदान रहा। 2014 में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था।
यहीं नहीं रैना सीएसके के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 200 मैचों में 5529 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं। सुरेश लम्बे समय तक टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी बने हुए थे। अकेले दम पर उन्होंने बहुत से मैच टीम को जिताने में मदद की थी।
मैथ्यू हेडन को भी किया गया शामिल
Chennai Super Kings inducts two of its legends – Suresh Raina and Matthew Hayden into the franchise’s Hall of Fame.
(Picture source: Chennai Super Kings) pic.twitter.com/uPXVDA1hXv
— ANI (@ANI) March 22, 2026
वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने 2008 से 2010 तक सीएसके के लिए खेला। वह 2010 में टीम के चैंपियन बनने वाली टीम का हिस्सा थे। 2009 में उन्होंने 572 रन बनाकर ऑरेंज कैप भी जीती थी। सीएसके के लिए उन्होंने कुल 1117 रन बनाए।
सीएसके ने इन दोनों खिलाड़ियों को हॉल ऑफ फेम में शामिल करके उनके योगदान को सम्मान दिया है और बाकी खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल भी पेश की है।
भले ही हेडेन ने चेन्नई के लिए सिर्फ 3 सीजन ही खेले थे लेकिन उन्होंने जो इम्पैक्ट छोड़ा था वो काफी ज्यादा था। उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से विपक्षी टीमों के मन में खौफ भर दिया था। अपने आखिरी सीजन में तो मैथ्यू ने अलग प्रकार के बल्ले “मोंगूस’ बैट से खेलते हुए कई तूफानी पारियां खेली थी। फैंस को आज भी वो बल्ला काफी पसंद हैं।
30 मार्च को गुवाहाटी में आरआर के खिलाफ होना हैं पहला मुकाबला
अब आगामी सीजन में सीएसके 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। पिछली बार सीएसके का कैम्पेन काफी ख़राब रहा था और वो लास्ट नंबर पर रही थी लेकिन इस बार वो अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगी।

