Tuesday, June 16

IPL New Rules: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें का आगाज किया जा चुका  हैं  इस दौरान बीसीसीआई ने एक अहम और सख्त नियम को लागू कर दिया है, जिसका असर टीमों की गेम प्लानिंग पर भी पड़ सकता है। अब मैच के दौरान बेंच पर बैठे खिलाड़ी मैदान के पास बिना किसी कारण के नहीं घूम सकते हैं।

मैच के दौरान सिर्फ वो 16 खिलाड़ियों को मैदान पर आने-जाने की अनुमति दी जाएगी, जिनका नाम टीम मैनेजमेंट ने ऑफिसियल टीम लिस्ट में शामिल किया है या दिया है।  इसके अतिरिक्त अन्य खिलाड़ी नहीं तो मैदान में प्रवेश किया है।  न ही इसके साथ ड्रिंक्स, बैट या कोई संदेश लेकर खिलाड़ियों तक जा पाएंगे।

आईपीएल 2026 में नया नियम हुआ लागू

BCCI और आईपीएल प्रबंधन ने सभी फ्रेंचाइजी टीमों को निर्देश दिए हैं कि जो खिलाड़ी 16 आधिकारिक खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं हैं, उन्हें मैदान पर जाने की बिल्कुल अनुमति नहीं होगी। ये खिलाड़ी न तो ड्रिंक्स देने के लिए मैदान में जा सकेंगे और न ही कोई संदेश लेकर पहुंचेंगे।

आईपीएल के नए नियम के अनुसार अब सिर्फ 5 खिलाड़ी ही बाउंड्री लाइन के पास मौजूद रह सकते हैं। यही खिलाड़ी मैदान पर ड्रिंक्स लेकर जाएंगे या फिर बाउंड्री के बाहर गई गेंद को वापस करने का काम करेंगे।

अब नहीं घूम सकेंगे खिलाड़ी, डगआउट में रहना होगा अनिवार्य

Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीमों के सूत्रों ने बताया है कि बाकी खिलाड़ी अब डगआउट में ही बैठेंगे। उन्हें एलईडी विज्ञापन बोर्ड के बीच और बाउंड्री लाइन के पास घूमने की अनुमति नहीं होगी। बता दें कि पहले यह नियम इतना सख्त नहीं था। पहले खिलाड़ी ड्रिंक्स लेकर मैदान में जा सकते थे, बशर्ते खेल में कोई बाधा न आए। लेकिन अब BCCI ने मैच प्लेइंग कंडीशंस (एमपीसी) के क्लॉज 11.5.2 और 24.1.4 को और सख्त करते हुए इस पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

आखिर क्यों लिया गया ये सख्त फैसला? जानिए बड़ी वजह

आपको बता दें कि इस नए नियम के पीछे कोई खास वजह सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि आईपीएल मैचों के दौरान अनुशासन बनाए रखने और बेवजह की हलचल को रोकने के लिए बीसीसीआई ने यह सख्त फैसला लिया है। आईपीएल 2026 में अब तक 13 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जबकि 14वां मैच 8 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले से यह नियम लागू किया गया है, क्योंकि जो खिलाड़ी 16 आधिकारिक खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल नहीं हैं, वे अब ड्रेसिंग कक्ष में दिखाई नहीं दे रहे हैं।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version