सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर इस सीजन की आठवी जीत दर्ज कर ली है।

IPL 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में SRH की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की।

CSK के कप्तानऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 181 रन का टारगेट 19 ओवर में ही हांसिल कर लिया।

शुरुआती 2 झटकों के बाद SRH ने किया शानदार कमबैक

हैदराबाद की शुरुआत इस मुकाबले में अच्छी नहीं रही। ट्रैविस हेड 6 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम को शुरुआती झटका लगा। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने पारी संभालने की कोशिश की और 21 गेंदों में 26 रन बनाए। वह कुछ समय तक क्रीज पर टिके रहे, लेकिन अपनी पारी को बड़ी इनिंग में नहीं बदल पाए।

सलामी बल्लेबाजों के जल्दी पवेलियन लौटने के बाद हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने पारी को संभालते हुए शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने मिलकर 41 गेंदों में 75 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। इस दौरान क्लासेन ने आक्रामक अंदाज में 26 गेंदों पर 47 रन जड़े, जबकि ईशान किशन ने भी उनका बेहतरीन साथ निभाते हुए 23 रन का योगदान दिया।

ईशान किशन की शानदार अर्धशतकीय पारी से पलटा मैच

ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 47 गेंदों में 70 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। किशन ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और सिर्फ 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। हालांकि, बड़ी पारी खेलने के बाद वह अंशुल कंबोज की गेंद पर आउट हुए। लेकिन इस पारी के जीत में अहम योगदान रहा।

CSK के गेंदबाज नहीं रोक सके रन

चेन्नई का बॉलिंग परफॉर्मेंस निराशाजनक रहा। मुकेश चौधरी ने सबसे ज़्यादा दो विकेट लिए, जबकि अंशुल कंबोज, नूर अहमद और अकील हुसैन ने एक-एक विकेट लिया। हालांकि, बॉलर बैट्समैन पर ज़्यादा प्रेशर नहीं डाल पाए और विरोधी टीम ने आसानी से रन बना लिए।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version