सनराइजर्स हैदराबाद अपनी घरेलू जमीन पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला खेल रही है। इस मैच में उन्हें पहले बल्लेबाजी का मौका मिला, लेकिन टीम वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई जिसकी सभी को उम्मीद थी। हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए, और एक वक्त ऐसा भी लग रहा था कि इस स्कोर तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाएगा। खराब बल्लेबाजी के चलते टीम एक अनचाहे रिकॉर्ड में भी शामिल हो गई, जिसकी शायद उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।
आईपीएल इतिहास में इस मामले में बनी सिर्फ हैदराबाद सिर्फ चौथी टीम
पिछले कुछ आईपीएल सीज़नों में सनराइजर्स हैदराबाद को एक बेहद खतरनाक टीम माना जाता रहा है, क्योंकि उनके पास कई ऐसे आक्रामक बल्लेबाज़ हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं। लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस मुकाबले में टीम की शुरुआत बेहद धीमी रही और पहले 10 ओवर में वे सिर्फ 35 रन ही बना सके।
इसी के साथ आईपीएल इतिहास में यह सिर्फ चौथी बार हुआ है जब किसी टीम ने पहले 10 ओवर में 35 या उससे कम रन बनाए हों। इस अनचाही सूची में सबसे ऊपर कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम है, जिन्होंने 2009 के सीज़न में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ पहले 10 ओवर में महज़ 31 रन बनाए थे।
पहले 10 ओवर्स में 40 से कम स्कोर आईपीएल में करने वाली टीमें
- कोलकाता नाइट राइडर्स – 31 रन बनाम डेक्कन चार्जर्स (साल 2009)
- राजस्थान रॉयल्स – 32 रन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (साल 2009)
- मुंबई इंडियंस – 32 रन बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (साल 2015)
- सनराइजर्स हैदराबाद – 35 रन बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स (साल 2026)







