IPL 2025: आईपीएल 2025 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। वहीं इस मैच की समाप्ति के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा लिस्ट भी जारी ही चुकी है। इस मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में 217 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

इसके बाद राजस्थान की टीम अपने घरेलू मैदान जयपुर में सिर्फ 117 रन ही बना पाई। वहीं इस मैच के समाप्त होने के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा लिस्ट भी अब जारी हो गई है। इस मैच के समाप्त होने के बाद एक बार फिर ऑरेंज कैप होल्डर में बदलाव हो गया है। इसके चलते आपको बताते हैं टॉप 5 खिलाड़ियों की ताजा लिस्ट।

मैच के ऑरेंज कैप में हुआ बदलाव :-

मुंबई इंडियंस टीम के मिस्टर 360 बल्लेबाजा सूर्यकुमार यादव ने राजस्थान रॉयल्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 23 गेंदों पर 48 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके चलते हुए उन्होंने एक बार फिर से ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा कर लिया है। इस समय सूर्यकुमार यादव के 11 पारियों में 475 रन हो चुके हैं।

suryakumar yadav

उनके अलावा गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 9 पारियों में 456 रन बनाए हैं। जबकि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 443 रन की मदद से तीसरे पायदान पर हैं। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 439 रन के साथ चौथे और जोस बटलर 9 पारियों में 406 रन बनाकर पांचवें पायदान पर बने हुए हैं।

पर्पल कैप के टॉप पांच खिलाड़ी :-

आरसीबी के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पर्पल कैप पर्पल कैप की दौड़ में अभी भी पहले स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक 10 पारियों में खेलते हुए कुल 18 विकेट चटकाए हैं। उनके अलावा गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

Josh Hazlewood

इसके बाद मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट 16 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के चाइनामैन स्पिनर नूर अहमद 15 विकेट के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज खलील अहमद 10 पारियों में 14 विकेट के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version