Thursday, June 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरे आईपीएल फाइनल में बनाई जगह, ऐसा करने वाली बनी चौथी टीम।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस को रनों से हराकर आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ उनके पास अपना खिताब डिफेंड करने का सुनहरा मौका है। यहीं नहीं वो लगातार दूसरा फाइनल खेलने वाली चौथी टीम भी बन गई है। तो चलिए जानते हैं कि अब तक किन टीमों ने आईपीएल में लगातार दो फाइनल खेले हैं?

आईपीएल में लगातार दो फाइनल खेलने वाली टीम

1. चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) 2010-2013

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम हैं। उन्होंने इस लीग में बहुत से कीर्तिमान बनाए हैं जिनको तोड़ना काफी मुश्किल है। उनमें से एक लगातार दो बार फाइनल खेलने का भी है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी की कप्तानी में साल 2010 से लेकर 2013 तक लगातार 4 बार फाइनल खेल था। हालांकि इसमें उन्हें दो बार जीत मिली थी और दो बार हार का सामना करना पड़ा था।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 2010 और 2011 में लगातार खिताब जीता था और ऐसा करने वाली पहली टीम भी बनी थी। सीएसके ने 2010 में चिर प्रतिद्वंदी मुंबई इंडियंस और 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी थी।

2. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 2019-2020

मुंबई इंडियंस भी इस लीग की सबसे सफल टीमों में से है। उनके नाम भी 5 टाइटल हैं। एमआई भी लगातार दो बार फाइनल खेलने में सफल हुई हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने साल 2019 और 2020 के फाइनल में जगह बनाई थी। यहीं नहीं उन्होंने न सिर्फ फाइनल खेला था बल्कि दोनों बार टाइटल भी जीता था। मुंबई ने 2019 में चिर प्रतिद्वंदी चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से और 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर लगातार दूसरा खिताब जीता था।हालांकि उसके बाद से एमआई कोई भी फाइनल नहीं खेल पाई है।

3. गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) 2022-2023

साल 2022 में जब गुजरात टाइटंस आयो थी तब हार्दिक पांड्या उस टीम की कप्तानी कर रहे थे और किसी ने भी उनको फाइनल तो छोड़ो प्लेऑफ में भी पहुंचने का दावेदार नहीं माना था। लेकिन हार्दिक ने अपनी कप्तानी में सभी को गलत साबित कर दिया।

हार्दिक ने अपनी कप्तानी में गुजरात को न सिर्फ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कराया बल्कि फाइनल भी खिलाया। उनकी कप्तानी में टीम ने 2022 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब जीता था। जबकि, अगले साल उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों अंतिम गेंद में हार का सामना करना पड़ा था।

4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) 2025-2026

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल इतिहास में एक खास सूची में शामिल हो गई है। अब वो लगातार दो बार फाइनल में जगह बनाने में सफल हो गई है। आरसीबी की टीम को लगभग दो दशक तक ट्रॉफी का इंतजार करना पड़ा लेकिन अब वो लगातार दूसरी बार फाइनल खेल रही है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रजत पाटीदार की कप्तानी में 2025 में फाइनल खेला था जहां उन्होंने पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। वहीं उन्होंने अब गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरे फाइनल में क्वालीफाई कर लिया है।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version