IPL इतिहास में कई बड़ी टीमें लगातार हार के लंबे सिलसिले का शिकार हो चुकी हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हर सीजन टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलता है। इस लीग में एक छोटी सी गलती भी किसी टीम के पूरे अभियान को बिगाड़ सकती है। कई बार बड़े स्टार खिलाड़ियों से भरी टीमों का प्रदर्शन भी इतना खराब रहा कि वे लगातार कई मुकाबले हारती चली गईं।

आईपीएल इतिहास में कुछ ऐसी टीमें भी रही हैं, जिन्होंने लगातार हार के शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस लिस्ट में दिल्ली डेयरडेविल्स से लेकर चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी बड़ी फ्रेंचाइजियों का नाम शामिल है। आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमों के बारे में।

ये हैं IPL इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमें

6. चेन्नई सुपर किंग्स – 7 लगातार हार

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में शामिल चेन्नई सुपर किंग्स भी इस रिकॉर्ड से नहीं बच सकी। साल 2020 में यूएई में खेले गए सीजन में एमएस धोनी की कप्तानी में CSK को लगातार 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। वह पहली बार था जब चेन्नई की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी।

5. सनराइजर्स हैदराबाद – 7 लगातार हार

आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। उन्हें उस सीजन लगातार 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। खराब कप्तानी, कमजोर बल्लेबाजी और गेंदबाजों के फ्लॉप प्रदर्शन ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने 2024 के सीजन के लिए बड़े बदलाव किए और फाइनल में भी पहुंचे।

4. राजस्थान रॉयल्स – 7 लगातार हार

आईपीएल की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स भी इस लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमों लिस्ट में शामिल है। वह आईपीएल 2011 में लगातार 7 मुकाबले हार गई थी।

3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 8 लगातार हार

आईपीएल 2017 का सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के बावजूद टीम लगातार 8 मैच हार गई थी।

2. किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) – 8 लगातार हार

आईपीएल 2015 सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। वह उस सीजन लगातार 8 मुकाबले हार गई थी। बड़ी बात यह है कि उससे ठीक पहले के सीजन में पंजाब फाइनलिस्ट रही थी, जहां उसे हाई-स्कोरिंग खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स से हार झेलनी पड़ी थी।

1. दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) – 9 लगातार हार

आईपीएल इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के नाम दर्ज है। वह आईपीएल 2013 में लगातार 9 मुकाबले हार गई थी। उस समय टीम में कई बड़े खिलाड़ी मौजूद थे, लेकिन कोई भी खिलाड़ी टीम को मुश्किल दौर से बाहर नहीं निकाल पाया।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version