Thursday, June 18

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार, टूर्नामेंट के पहले स्टेज की तारीखों का ही ऐलान किया गया है, जो 28 मार्च से शुरू होगा, जिसमें कुल 20 मैच होंगे। IPL 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस आर्टिकल में हम आपको IPL 2026 के पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो अपने प्रदर्शन से सभी क्रिकेट फैंस को चौंका सकते हैं।

यह भी पढ़े: http://आईपीएल 2026 में चोट से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

IPL 2026 में इन 5 खिलाड़ियों पर रखें नजर, बदल सकते हैं मैच का रुख

5. विहान मल्होत्रा (Vihaan Malhotra)

अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी से खास पहचान बनाने वाले विहान मल्होत्रा इस सीजन के पांच युवा खिलाड़ियों में शामिल हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया है। अब देखना होगा कि आईपीएल में उनको प्लेइंग 11 में मौका मिलता है। अगर उन्हें मौका मिलता है तो शानदार खेल दिखा सकते हैं।

4. रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd)

वेस्टइंडीज के विस्फोटक खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड अपनी पावर हिटिंग के लिए काफी फेमस हैं। आरसीबी के लिए रोमारियो ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया था। चेन्नई के खिलाफ 14 गेंदों में 53 रन की पारी सभी क्रिकेट फैंस को याद होगी।

These 5 players could surprise everyone in IPL 2026

IPL 2026 में ये 5 खिलाड़ी सबको चौंका सकते हैं

रोमारियो इस समय टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से हैं। आईपीएल में अब तक वह 18 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 26.43 का औसत और 212.64 का स्ट्राइक रेट है। इसलिए इस सीजन शेफर्ड गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

3. कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma)

19 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने इस ऑक्शन में 14.40 करोड़ में खरीदा है। वह संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने हुए हैं। कार्तिक को सीएसके ने पिछले साल ही अपनी टीम के साथ जोड़ा था, लेकिन तब उन्होंने अपना नाम ऑक्शन में नहीं डाला था, जिसके चलते फ्रेंचाइजी उन्हें अपने साथ नहीं जोड़ पाई थी।

These 5 players could surprise everyone in IPL 2026

KARTIK SHARMA

हालांकि इस बार चेन्नई ने कोई गलती नहीं की और ऑक्शन में उन्हें खरीद लिया। इस बार वह अपने शानदार प्रदर्शन से सबको चौंका सकते हैं।

यह भी पढ़े: http://फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, BCCI ने जारी की 15 शहरों में फैन पार्क की लिस्ट

2. प्रशांत वीर (Prashant Veer)

भारतीय युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर को चेन्नई ने 14.40 करोड़ में खरीदा था। वह भी बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में संयुक्त सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

प्रशांत ने यूपी टी20 लीग में बढ़िया प्रदर्शन किया था, जिसके चलते CSK ने उनके ऊपर बड़ी बोली लगाई। उनको जडेजा के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया था, इसलिए उनके ऊपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

1. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)

14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने आक्रामक खेल से दुनिया भर के प्रशंसकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। पिछले सीजन वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में खरीदा था। अंत में उन्हें कुछ मैचों में खेलने का मौका मिला था, जहां उन्होंने डेब्यू में पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया था।

These 5 players could surprise everyone in IPL 2026
Vaibhav Suryavanshi

उसी सीजन वैभव ने आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक भी लगाया था। अब अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। फाइनल में सूर्यवंशी ने 175 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस बार वह अपने प्रदर्शन से सभी क्रिकेट फैंस को चौंका सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version