BCCI ने IPL 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार, टूर्नामेंट के पहले स्टेज की तारीखों का ही ऐलान किया गया है, इस बार 28 मार्च को पहला मुकबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला एम चिन्नास्वामी क्रिकेट, बैंगलोर में जाएगा। इस आर्टिकल में हम आपको IPL इतिहास के पांच सबसे पॉपुलर खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।
IPL इतिहास के 5 सबसे पॉपुलर विदेशी खिलाड़ी, जिन्होंने जीता क्रिकेट फैंस का दिल
5. जोस बटलर (Jos Buttler)
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर इस बार अपनी नई टीम गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। राजस्थान रॉयल्स के साथ भी कई सीजन बटलर शानदार खेल दिखा चुके हैं।
बटलर के पास IPL इतिहास के शानदार विदेशी बल्लेबाज़ों में एक है वह साल 2022 में ऑरेंज कैप भी जीत चुके हैं। आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर सकते हैं। इनका आईपीएल के सबसे चर्चित विदेशी खिलाड़ियों में नाम आता है।
4. क्रिस गेल (Chris Gayle)
क्रिस गेल आईपीएल इतिहास में दसवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने 2009 से 2021 तक 142 मैचों में 39.72 की औसत और 148.96 की स्ट्राइक रेट से 4965 रन बनाए हैं।

गेल ने IPL में 6 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं और वह टूर्नामेंट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। अपनी पावर हिटिंग के दम पर वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को आसानी से ध्वस्त कर सकते थे। यूनिवर्स बॉस आईपीएल पॉपुलर विदेशी प्लेयर में से एक माने जाते हैं। फिलहाल गेल इस लीग से संन्यास ले चुके हैं।
3. डेविड वॉर्नर (David Warner)
डेविड वॉर्नर आईपीएल इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने 2009 से 2024 तक 184 मैचों में 40.52 की औसत और 139.77 की स्ट्राइक रेट से 6565 रन बनाए हैं।
वॉर्नर ने IPL में 4 शतक और 62 अर्धशतक लगाए हैं, जो उनकी लगातार आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है। उन्होंने Sunrisers Hyderabad के लिए कई मैच जिताए हैं और टीम को खिताब भी दिलाया है। ये आईपीएल के सबसे शानदार खिलाड़ियों से एक माना जाता है। फिलहाल गेल इस लीग से संन्यास ले चुके हैं।
2. एबी डी विलियर्स (AB de Villiers)
एबी डी विलियर्स आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में एक शामिल हैं। उन्होंने 2008 से 2021 तक 184 मैचों में 39.70 की औसत और 151.68 की स्ट्राइक रेट से 5162 रन बनाए हैं।
डिविलियर्स ने IPL में 3 शतक और 40 अर्धशतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट उन्हें इस सूची के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल करता है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए कई यादगार पारियां खेलीं। वो आईपीएल के काफी पॉपुलर विदेशी में एक माने जाते हैं। फिलहाल गेल इस लीग से संन्यास ले चुके हैं।
1. कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard)
वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी कायरन पोलार्ड अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में कई असंभव से मैच जिताए हैं। बड़े मुकाबलों, खासकर फाइनल में पोलार्ड का बल्ला अक्सर चलता था और यही कारण है कि मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में गिनी जाती है। Csk के खिलाफ भी पोलार्ड कई बार अकेले दम पर मैच पलटते नजर आए हैं।

उन्होंने इस लीग में खेले 189 मैचों में 147.32 की स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाए हैं, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का सबूत है। पोलार्ड आईपीएल इतिहास के सबसे विष्फोटक और लोकप्रिय खिलाड़ियों में एक हैं। फिलहाल गेल इस लीग से संन्यास ले चुके हैं।







