IPL 2026: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन इस बार आगामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला है। वहीं इस बार ऑक्शन के लिए कुल 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। लेकिन इसके लिए आईपीएल में केवल 77 खिलाड़ियों का ही स्लॉट खाली है। इसके चलते हुए इस बार सभी टीमें केवल 77 प्लेयर्स को ही खरीद सकेंगी। वहीं इस बार दुनिया के कई स्टार और युवा खिलाड़ी इस ऑक्शन में दिखाई देने वाले हैं। लेकिन आईपीएल 2026 में दुनिया के 5 बड़े प्लेयर्स इस ऑक्शन का हिस्सा नहीं होने वाले हैं।
1. आंद्रे रसेल :-

कैरेबियाई दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। क्यूंकि इस बार होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनको रिलीज कर दिया था। वहीं इस टीम से वह साल 2014 में जुड़े थे। लेकिन इस बार वह आईपीएल नहीं खेलते दिखेंगे। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में गेंद और बल्ले दोनों से सभी फैंस का काफी मनोरंजन किया है। लेकिन इस बार ये सभी फैंस उनको काफी ज्यादा मिस करेंगे।
2. ग्लेन मैक्सवेल :-

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में खरीदा था। लेकिन तब वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इसके चलते हुए आईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन से पहले PBKS की टीम ने उनको रिलीज कर दिया था। इसके बाद मैक्सवेल ने बताया है कि वो IPL 2026 की ऑक्शन का हिस्सा नहीं होने वाले हैं। इसके चलते हुए अब हमें उनका आईपीएल करियर ही लग रहा है। क्यूंकि इस समय वह पहले की तरह अपना प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।
3. फाफ डु प्लेसिस :-

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम की तरफ से खेले थे। लेकिन उस सीजन में वह अपने बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इस वजह से अबकी बार आईपीएल सीजन से पहले दिल्ली की टीम ने उनको रिलीज कर दिया था। वहीं अब उन्होंने आईपीएल 2026 ऑक्शन से भी अपना नाम वापस ले लिया है। क्यूंकि इस बार वह पाकिस्तान सुपर लीग खेलते दिखाई देंगे।
4. मोइन अली :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली को भी आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने रिलीज कर दिया था। इसके बाद अब उन्होंने भी आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया है। क्यूंकि इस बार वह भी पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे।
5. बेन स्टोक्स :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स भी बीसीसीआई के सख्त नियम की वजह से आईपीएल 2026 ऑक्शन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। क्यूंकि पिछले सीजन आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने एक नियम बनाया था कि अगर कोई खिलाड़ी मेगा ऑक्शन का हिस्सा नहीं बनता हो तो उसे अगले 2 साल ऑक्शन से बैन किया जाएगा। इसके चलते हुए अब वह इस बार आईपीएल के मिनी ऑक्शन का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

