Thursday, February 19

IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन खेला जा रहा है। आईपीएल 2025 के 31वें मैच में पंजाब किंग की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 16 रन से हरा दिया था। इसके चलते हुए उन्होंने अपनी चौथी जीत भी दर्ज की है। वहीं इस मैच में पंजाब की टीम अपने 111 रन के स्कोर का बचाव करते हुए केकेआर की टीम को 15.1 ओवर में ही लेवल 95 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया था। इस मैच में पंजाब किंग्स के लिए उनके गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे। चलिए IPL इतिहास में सर्वाधिक बार 4 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में जान लेते हैं।

1. युजवेंद्र चहल :-

पंजाब किंग्स के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने केकेआर की टीम के खिलाफ पिछले मैच में खेलते हुए केवल 28 रन देकर 4 विकेट लिए थे। लेकिन इससे पहले भी उन्होंने आईपीएल में 7 बार 4 विकेट और 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है। इस बीच आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/40 विकेट का रहा है। इस मौजूदा समय में वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।

Yuzvendra Chahal
Yuzvendra Chahal

उन्होंने अभी तक आईपीएल में 166 मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उन्होंने 22.65 की शानदार गेंदबाजी औसत और 7.90 की इकॉनमी रेट के साथ 211 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने केकेआर की टीम के खिलाफ भी तीसरी बार 4 या उससे अधिक विकेट लिए हैं। इस टीम के खिलाफ उन्होंने 23 मैचों में 20.75 की गेंदबाजी औसत और 7.96 की इकॉनमी रेट के साथ 33 विकेट लिए हैं।

2. सुनील नरेन :-

कोलकाता नाईट राइडर्स के दिग्गज स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन ने भी चहल से पहले आईपीएल में 8 बार 4 या उससे अधिक विकेट लिए हैं। केकेआर के इस दिग्गज स्पिनर ने अभी तक 183 मैच की 181 पारियों में 25.26 की गेंदबजी औसत और 6.74 की इकॉनमी से 187 विकेट लिए हैं।

Sunil Narine
Sunil Narine

इस बीच खेलते हुए उन्होंने 7 बार 4 विकेट और 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है। आईपीएल में खेलते हुए उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है। इस बार भी वह केकेआर की टीम की तरफ से ही खेल रहे हैं।

3. लसिथ मलिंगा :-

मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने आईपीएल में 7 बार 4+ विकेट हासिल किए थे। इस बीच उन्होंने आईपीएल में खेलते हुए 6 मैचों में 4 विकेट और 1 मैच में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था।

Lasith Malinga
Lasith Malinga

इस पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज का आईपीएल करियर भी काफी शानदार रहा था। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 122 मैचों में 19.79 की गेंदबाजी औसत और 7.14 की इकॉनमी रेट के साथ 170 विकेट लिए थे। वहीं आईपीएल में खेलते हुए उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 13 रन देते हुए 5 विकेट लेना रहा था।

4. कगिसो रबाडा :-

साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने आईपीएल में खेलते हुए 6 बार 4 विकेट लेने का कारनामा किया है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर 4 विकेट लेना भी रहा है। उन्होंने आईपीएल में अपना पहला मैच साल 2017 में खेला था।

Kagiso Rabada
Kagiso Rabada

भारत की इस लीग में उन्होंने 80 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 21.97 की शानदार गेंदबाजी औसत और 8.48 की इकॉनमी रेट के साथ 117 विकेट लिए हैं। जबकि साल 2024 के आईपीएल में उन्होंने कुल 11 मैच खेले थे। तब इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 33.82 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ कुल 11 विकेट लिए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version