Thursday, February 19

IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन खेला जा रहा है। वहीं आईपीएल 2025 सीजन के 30वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 26 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने के साथ एक बेहतरीन रन आउट भी किया था। इसके चलते हुए धोनी आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन आउट करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इसके अलावा आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन आउट करने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर डाल लेते हैं।

1. महेंद्र सिंह धोनी :-

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन आउट करने वाले खिलाड़ियों की सूचि में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी अभी पहले पायदान पर आ गए हैं। उन्होंने आईपीएल में बेहतरीन फील्डिंग का प्रदर्शन करते हुए अभी तक कुल 25 खिलाड़ियों को रन आउट किया है।

MS-Dhoni
MS-Dhoni

इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में 271 मैचों में बतौर विकेटकीपर 200 शिकार भी किए हैं। इनमें उन्होंने 155 कैच और 45 स्टंपिंग किए हैं। जबकि इस बीच उन्होंने आईपीएल में 25 रन आउट भी किए हैं। इसके अलावा उन्होंने बतौर फील्डर मैदान में 4 कैच भी लपके हैं।

2. रविंद्र जडेजा :-

इस मामले में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अभी दूसरे पायदान पर आते हैं। इस बीच उन्होंने आईपीएल में खेलते हुए अपनी शानदार फील्डिंग से कुल 23 खिलाड़ियों को रन आउट किया है।

Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja

उन्होंने अभी तक आईपीएल में कुल 247 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने मैदान में फील्डिंग करते हुए 106 कैच लिए हैं, जबकि इस बीच उन्होंने 23 खिलाड़ियों को रन आउट भी किया है। इस दौरान उनका एक मैच में 4 कैच लपकना सर्वश्रेष्ठ फील्डिंग प्रदर्शन भी रहा है।

3. विराट कोहली :-

इस सूचि में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अभी तीसरे पायदान पर आते हैं। इस बीच उन्होंने अपने आईपीएल करियर में मैदान पर शानदार फील्डिंग करते हुए कुल 22 खिलाड़ियों को रन आउट भी किया है।

Virat Kohli, RCB, IPL 2025
Virat Kohli, RCB, IPL 2025

आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अभी तक आईपीएल में कुल 258 मैच खेले हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने मैदान पर फील्डिंग करते हुए 116 कैच लपके हैं, जबकि इसी दौरान उन्होंने 22 खिलाड़ियों को रन आउट भी किया है। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में एक मैच में 3 कैच भी लिए हैं। यह उनका सर्वश्रेष्ठ फील्डिंग प्रदर्शन भी रहा है।

4. सुरेश रैना :-

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन आउट करने वाले खिलाड़ियों की सूचि में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना चौथे नंबर पर आते हैं। क्यूंकि उन्होंने अपने पूरे आईपीएल करियर में मैदान में बेहतरी फील्डिंग करते हुए कुल 16 खिलाड़ियों को रन आउट भी किया है।

Suresh Raina
Suresh Raina

उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 205 मैच खेले थे। उन्होंने अपने पूरे आईपीएल करियर में मैदान में फील्डिंग करते हुए कुल 107 कैच लपके थे, जबकि इस बीच उन्होंने 16 खिलाड़ियों को रन आउट भी किया था। इसके अलावा उनका एक मैच में 3 कैच लेना सर्वश्रेष्ठ फील्डिंग प्रदर्शन भी रहा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version