Thursday, February 19

IPL Records: आईपीएल 2025 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ 12 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं इस मैच में मुंबई इंडियंस टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी महंगे साबित हुए थे। इस बीच यह तेज गेंदबाज अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन दिल्ली के खिलाफ मैच में वह अपनी लय में ही नजर नहीं आए। इसके अलावा आईपीएल में बुमराह के 1 ओवर में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. पैट कमिंस :-

साल 2020 के आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए खेलते हुए पैट कमिंस ने मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया था। इस मैच में उन्होंने खेल के 18वें ओवर में गेंदबाजी करने आए मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की खूब पिटाई करते हुए कुल 4 छक्के मारे थे।

Pat Cummins
Pat Cummins

वहीं तब कमिंस ने बुमराह के उस ओवर से कुल 26 रन जुटाए थे। लेकिन उस मैच में सबसे खास बात यह थी कि बुमराह ने अपने शुरुआती 3 ओवर में केवल 5 रन देते हुए 2 विकेट हासिल किए थे।

2. ड्वेन ब्रावो :-

साल 2017 के आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने काफी रन लुटाए थे। इस मैच में खेलते हुए बुमराह ने अपने पहले 3 ओवर में केवल 17 ही रन दिए थे। इसके बाद चेन्नई के बल्लेबाज ड्वेन ब्रावो ने उनके चौथे ओवर में 3 छक्के लगाए थे।

Dwayne Bravo
Dwayne Bravo

इसके चलते हुए ब्रावो ने उनके उस ओवर से कुल 20 रन जुटाए थे। वहीं इस मैच में ब्रावो ने 30 गेंदों में 68 रनों की आतिशी पारी खेली थी। इसके चलते हुए तब CSK की टीम ने उस मैच को जीत लिया था।

3. करुण नायर :-

साल 2025 के आईपीएल सीजन में बीते रविवार को खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स टीम के बल्लेबाज करुण नायर ने भी मुंबई के स्टार तेज गेंदबाज बुमराह के एक ओवर में 18 रन मार दिए थे। इस मैच में करुण नायर ने केवल 40 गेंदों में 89 रनों की तूफानी पारी खेल डाली थी।

Karun Nair
Karun Nair

लेकिन इस मैच में दिल्ली की टीम 206 रनों का पीछा करते हुए केवल 193 रनों के स्कोर तक ही पहुंच पाई थी। इस मैच में खेलते हुए नायर ने बुमराह के उस एक ओवर में 2 छक्के, 1 चौका भी लगाया था। वहीं इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 44 रन देते हुए 1 विकेट ही लिया था।

4. फाफ डुप्लेसिस :-

साल 2021 के आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की खूब पिटाई हुई थी। इस मैच में खेलते हुए उन्होंने चेन्नई के खिलाफ अपने 4 ओवर के स्पेल में 56 रन देते हुए 1 विकेट ही लिया था।

Faf du Plessis
Faf du Plessis

वहीं इस मैच में चेन्नई की पारी के 11वें ओवर में उनके बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस ने 2 चौकों और एक छक्के की मदद से कुल 17 रन जुटाए थे। लेकिन अंत में मुंबई की टीम ने 219 रनों का पीछा करते हुए उस मैच को जीत लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version