Thursday, February 19

IPL Records: आईपीएल 2025 सीजन के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पंजाब किंग्स की टीम को 8 विकेट से हरा दिया था। इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245/6 का स्कोर खड़ा किया था। लेकिन इसके जवाब में SRH की टीम ने केवल 18.3 ओवर में अपने 2 विकेट खोकर ही इन 246 रनों के बड़े लक्ष्य को हासिल कर लिया था। वहीं अब यह आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा सफल लक्ष्य का पीछा भी था। चलिए आज आईपीएल के इतिहास में सफलतापूर्वक हासिल किए गए सबसे बड़े लक्ष्यों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. पंजाब किंग्स :-

आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल करने के मामले में पंजाब किंग्स की टीम इस समय पहले स्थान पर आती है। पंजाब किंग्स की टीम ने साल 2024 के आईपीएल सीजन के 42वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए 262 रनों के बड़े लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था।

Punjab Kings
Punjab Kings

तब इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने अपने बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट (75) और सुनील नरेन (71) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 261/6 का स्कोर खड़ा किया था। वहीं इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (108*) की पारी के चलते हुए तब 18.4 ओवर में ही इस बड़े लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

2. सनराइजर्स हैदराबाद :-

इस मामले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अभी दूसरे पायदान पर आ गई है। आईपीएल 2025 सीजन के 27वें मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने कप्तान श्रेयस अय्यर (82) और प्रभसिमरन सिंह (42) की शानदार पारियों के चलते हुए तब अपने 6 विकेट के नुकसान पर 245 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

abhishek sharma and head
abhishek sharma and head

वहीं इन रनों के जवाब में तब हैदराबाद की टीम के अपने विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (141) के शानदार शतक और ट्रेविस हेड (66) के तूफानी अर्धशतक के दम पर 18.3 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर इस बड़े लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

3. राजस्थान रॉयल्स :-

इस सूचि में राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी तीसरे और चौथे नंबर पर आती है। राजस्थान की टीम ने 2020 सीजन के 9वें मैच में पंजाब किंग्स टीम से मिले 224 रनों के बड़े लक्ष्य को अपने कप्तान संजू सैमसन (85) की पारी के चलते हुए 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था।

rajsthan royals
rajsthan royals

इसके अलावा राजस्थान की टीम ने आईपीएल 2024 सीजन के 31वें मैच में KKR की टीम से मिले 224 रनों के बड़े लक्ष्य को अपने बल्लेबाज जोस बटलर (107*) के शानदार शतक के चलते हुए मैच की अंतिम गेंद पर हासिल कर लिया था। तब राजस्थान की टीम को 2 विकेट से जीत मिली थी।

4. मुंबई इंडियंस :-

इस मामले में मुंबई इंडियंस की टीम अभी पांचवें नंबर पर आती है। उस समय यह मैच मुंबई और चेन्नई की टीम के बीच खेला गया था। तब आईपीएल 2021 के सीजन के 27वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने बल्लेबाज अंबाती रायडू (72*) और मोइन अली (58) की शानदार पारियों के चलते हुए 218/4 का स्कोर खड़ा किया था।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

वहीं इस लक्ष्य के जवाब में तब मुंबई की टीम ने अपने बल्लेबाज किरोन पोलार्ड (87*) और क्विंटन डिकॉक (38) की पारियों की मदद से मैच की अंतिम गेंद पर जीत हासिल की थी। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को 4 विकेट से जीत मिली थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version