IPL Records: इस बार आईपीएल 2025 सीजन का फाइनल मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बीते मंगलवार को इसका आधिकारिक ऐलान किया था। इस मैदान के लिए अब यह तीसरा मौका होने जा रहा है जब यहां पर दर्शकों के लिहाज से विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल का फाइनल मैच खेला जाएगा। आइए सबसे ज्यादा आईपीएल के फाइनल मैचों की मेजबानी करने वाले मैदानों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. एमए चिदंबरम स्टेडियम :-

आईपीएल के अभी तक के इतिहास में चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम साल 2011, 2012 और 2024 में फाइनल मैच की मेजबानी कर चुका है। साल 2011 में हुए आईपीएल के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को 58 रन से हराया था।

MA Chidambaram Stadium
MA Chidambaram Stadium

इसके बाद साल 2012 के फाइनल मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के खिलाफ हार मिली थी। इसके अलावा साल 2024 के आईपीएल फाइनल में केकेआर की टीम ने यहां पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हराया था।

2. नरेंद्र मोदी स्टेडियम :-

आईपीएल 2025 के इस मौजूदा सीजन में यह तीसरा मौका होने जा रहा है, जब अहमदाबाद के मैदान पर इसका फाइनल मैच खेला जाएगा। वहीं इससे पहले भी 2 आईपीएल के फाइनल मैच भी नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा चुके हैं। इससे पहले साल 2022 में फाइनल मैच भी इसी मैदान पर खेला गया था।

Narendra Modi Stadium
Narendra Modi Stadium

तब इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को 7 विकेट से हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। इसके बाद फिर साल 2023 संस्करण का फाइनल मैच भी अहमदाबाद में ही खेला गया था। उस समय चेन्नई की टीम ने गुजरात की टीम को हराकर आईपीएल का खिताब जीता था।

3. इन मैदानों पर भी खेले गए हैं 2-2 फाइनल :-

Eden Gardens in Kolkata
Eden Gardens in Kolkata/Getty Images

आईपीएल के इतिहास में कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम (2013, 2015), बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (2014, 2016), हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम (2017, 2019), दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (2020, 2021), और मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम (2008, 2010) में भी 2-2 फाइनल मैच खेले गए हैं। इसने अलावा भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (2018) और दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग स्टेडियम (2009) में 1-1 फाइनल मैच खेला जा चुका है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version