Wednesday, March 11

IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन दोबारा से खेला जा रहा है। आईपीएल 2025 सीजन के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 10 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। इस मैच में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199/3 का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में गुजरात की टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (108*) और शुभमन गिल (93*) की शानदार पारियों के चलते हुए जीत हासिल की। इस मैच में इन दोनों के बीच नाबाद 205 रन की साझेदारी भी हुई। चलिए आईपीएल के इतिहास में अभी तक पहले विकेट के लिए की गई सर्वोच्च साझेदारियों पर एक नजर डाल लेते हैं।

1. केएल राहुल-क्विंटन डिकॉक – 210* रन :-

आईपीएल के इतिहास में अभी तक पहले विकेट के लिए की गई सर्वोच्च साझेदारी का रिकॉर्ड केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक के नाम पर दर्ज है। इन दोनों बल्लेबाजों ने साल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए तब 210 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की थी।

KL Rahul-Quinton de Kock
KL Rahul-Quinton de Kock

इस मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डिकॉक (140*) और राहुल (68*) की पारियों के चलते हुए तब बिना विकेट गंवाए 210 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में केकेआर की टीम केवल 208/8 का ही स्कोर बना पाई थी।

2. गिल-सुदर्शन – 210 रन :-

इस मामले में अभी दूसरे नंबर पर गिल और सुदर्शन की जोड़ी आती हैं। इन दोनों ने साल 2024 में गुजरात टाइटंस की तरफ से चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए तब पहले विकेट के लिए 210 रन की साझेदारी की थी।

Sai Sudarshan and Shubman Gill
Sai Sudarshan and Shubman Gill

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने गिल (104) और सुदर्शन (103) की पारियों के दम पर तब 3 विकेट पर 231 का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में चेन्नई की टीम अपने बल्लेबाज डेरिल मिचेल (63) और मोईन अली (56) की पारियों के बाद भी केवल 196/8 का ही बना पाई थी।

3. गिल-सुदर्शन – 205* रन :-

इस सूचि में तीसरे नंबर पर भी गिल और सुदर्शन की जोड़ी ही आती है। इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने साल 2025 के आईपीएल सीजन के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए तब पहले विकेट के लिए नाबाद 205* रन की साझेदारी की थी।

Sai Sudarshan and Shubman Gill
Sai Sudarshan and Shubman Gill

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने अपने बल्लेबाज राहुल (112*) की शानदार शतकीय पारी की मदद से 199/3 का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने भी अपने सलामी बल्लेबाज सुदर्शन (108*) और गिल (93*) की शानदार पारियों की मदद से 19 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

4. जॉनी बेयरस्टो-डेविड वार्नर – 185 रन :-

आईपीएल के इतिहास में अभी तक पहले विकेट के लिए की गई सर्वोच्च साझेदारी रिकॉर्ड के मामले में चौथे पायदान पर जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर की जोड़ी आती है। इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने साल 2019 के आईपीएल सीजन के 11वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आरसीबी की टीम के खिलाफ खेलते हुए पहले विकेट के लिए 185 रन की साझेदारी निभाई थी।

Jonny Bairstow-David Warner
Jonny Bairstow-David Warner

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH की टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज बेयरस्टो (114) और वार्नर (100*) की पारियों के दम पर तब 231/2 का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में आरसीबी की टीम 19.5 ओवर में केवल 113 रन ही बना पाई थी। तब हैदराबाद की टीम ने इस मैच को 118 रनों के बड़े अंतर से जीता था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version