IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन एक बार फिर से खेला जा रहा है। तभी तो आईपीएल के इतिहास में अभी तक एक से बढ़कर एक बड़ी पारियां खेली गई हैं। इसके अलावा कई मैचों में इन बल्लेबाजों ने आक्रामक पारी खेलकर अपने दम पर बहुत सारे मैच भी जितवाए हैं। जबकि दूसरी तरफ कुछ ऐसे रोचक मैच भी हुए हैं जिनमें धीमा खेलने के बावजूद बल्लेबाजों ने मुकाबले में जीत दर्ज की है। चलिए इस बीच उन मैचों के बारे में भी जान लेते हैं जिनमें 100 या उससे कम की स्ट्राइक-रेट के बावजूद बल्लेबाजों को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया है।
1. महेन्द्र सिंह धोनी :-
साल 2008 के आईपीएल सीजन में खेले गए 28वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 4 विकेट से हरा दिया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 187/5 का स्कोर खड़ा किया था। वहीं इसके जवाब में तब चेन्नई की टीम ने मैच की आखिरी गेंद पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

उस समय चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तब लक्ष्य का पीछा करते हुए 33 गेंदों पर केवल 33 ही रन (स्ट्राइक रेट- 100) बनाए थे। उस समय उनकी पारी में हमें 3 चौके भी देखने को मिले थे। वहीं उनकी इस धीमी पारी के बाद उनको तब प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
2. हनुमा विहारी :-
साल 2013 के आईपीएल सीजन के 7वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को तब सुपर ओवर में हराया था। इस मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर के बाद तब 130/8 का स्कोर बनाया था।

इसके बाद इन रनों के जवाब में हैदराबाद की टीम ने भी अपने पूरे ओवर खेलने के बाद 130/7 का स्कोर ही बनाया था। इस मैच में हैदराबाद की तरफ से हनुमा विहारी ने 46 गेंदों पर 44 रन (स्ट्राइक रेट- 95.65) की पारी खेली थी। इसके अलावा तब उन्होंने गेंदबाजी करते हुए भी एक विकेट लिया था। इसके बाद उनको तब प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।
3. शुभमन गिल :-
साल 2025 आईपीएल सीजन के 56वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने डक वर्थ लुईस नियम के चलते हुए मुंबई इंडियंस की टीम को 3 विकेट से हरा दिया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने तब अपनी पारी के निर्धारित 20 ओवर में 155/8 का स्कोर खड़ा किया था।

इसके बाद इन रनों के जवाब में तब गुजरात की टीम को जीत के लिए मिले 147 रन (संशोधित लक्ष्य) का पीछा करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने 46 गेंदों पर 43 रन बनाए थे। तब उनकी इस धीमी पारी में हमें 3 चौके और 1 छक्का भी देखने को मिला था। वहीं इस पारी में उनकी स्ट्राइक रेट 93.48 की रही थी। इसके अलावा गुजरात की टीम ने भी तब इस रोमांचक मैच को पारी की आखिरी ही गेंद पर जीता था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







