Saturday, February 14

IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन खेला जा रहा है। आईपीएल 2025 के 31वें मैच में पंजाब किंग की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 16 रन से हरा दिया था। इसके चलते हुए उन्होंने अपनी चौथी जीत भी दर्ज की है। वहीं इस मैच में पंजाब की टीम अपने 111 रन के स्कोर का बचाव करते हुए केकेआर की टीम को 15.1 ओवर में ही लेवल 95 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया था। इसके चलते हुए यह आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा स्कोर है। जिसको पंजबा की टीम ने सफलतापूर्वक बचा लिया। चलिए आईपीएल के इतिहास में सबसे छोटे स्कोर का सफल बचाव करने वाली टीमों पर एक नजर डाल लेते हैं।

1. पंजाब किंग्स :-

इस मैच में टॉस को जीतकर पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में 54 रन पर ही अपने 4 बल्लेबाजों को खो दिया था। लेकिन इसके बाद भी उनका कोई भी दूसरा बल्लेबाज क्रिज पर नहीं टिक पाया। इसके चलते हुए पंजाब की टीम 15.3 ओवर में 111 रन पर ही ऑल आउट हो गई।

Punjab Kings
image source via getty images

इसके बाद इन रनों के जवाब में केकेआर की टीम की तरफ से अंगकृष रघुवंशी (37) और निचले क्रम में आए आंद्रे रसेल (17) के अलावा कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सका। इसके चलते हुए केकेआर की टीम 15.1 ओवर में ही 95 रनों के अंदर ही ऑलआउट हो गई। इस मैच में पंजाब की टीम की तरफ से युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे।

2. चेन्नई सुपरकिंग्स :-

सबसे कम स्कोर का बचाव करने वाली टीम की सूचि में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस समय दूसरे पायदान पर है। उसने साल 2009 के आईपीएल के 54वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब जो अब पंजाब किंग्स है के खिलाफ 116 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया था।

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

उस मैच में पंजाब की टीम हर मोड़ पर पिछड़ती हुई दिखाई दी। क्यूंकि उसके शीर्ष 7 बल्लेबाजों में से 6 तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे। इस मैच में चेन्नई की तरफ से मुथैया मुरलीधरन, रविचंद्रन अश्विन और सुरेश रैना ने 2-2 विकेट लिए थे। वहीं इस मैच में पंजाब की टीम अपने 8 विकेट खोकर केवल 92 रन ही बना पाई थी।

3. सनराइजर्स हैदराबाद :-

इस मामले में तीसरे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आती है। हैदराबाद की टीम ने साल 2018 के आईपीएल के 23वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ खेलते हुए 118 रनों के स्कोर को सफलतापूर्वक बचाया था। इस मैच में हैदराबाद टीम के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की थी।

Sunrisers Hyderabad team
image source vis getty images

इसके चलते हुए सूर्यकुमार यादव (34) और क्रुणाल पांड्या (24) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाया था। तब मुंबई की टीम 18.5 ओवर में केवल 87 रनों पर ही ऑल आउट हो गई थी। इस मैच में हैदराबाद की तरफ से सिद्धार्थ कौल ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए थे।

4. पंजाब किंग्स :-

इस सूचि में चौथे पायदान पर पंजाब किंग्स की टीम आती है। उन्होंने साल 2009 के आईपीएल के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 119 रनों को सफलतापूर्वक बचाया था। इस मैच में पंजाब की तरफ से कुमार संगाकारा (45) की पारी के चलते हुए तब उनका स्कोर 119/8 हुआ था।

Punjab Kings
Punjab Kings

वहीं इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम जेपी डुमिनी (59) के अर्धशतक के बाद भी अपने 7 विकेट के नुकसान पर केवल 116 रन ही बना पाई थी। इस मैच में पंजाब की टीम के लिए उनके गेंदबाज युसूफ अब्दुल्ला ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version