Saturday, June 20

IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन खेला जा रहा है। वहीं आईपीएल 2025 सीजन के 30वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स टीम की जीत में उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की काफी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। इसके लिए उनको बाद में प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार भी दिया गया था। इसके अलावा यह बतौर कप्तान धोनी का 18वां प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार भी था। आइए ऐसे में आईपीएल के इतिहास में बतौर कप्तान सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. महेंद्र सिंह धोनी :-

आईपीएल के इतिहास में बतौर कप्तान सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने वालों की सूचि में पहले पायदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। इस बीच उन्होंने आईपीएल में अभी तक 228 मैचों (CSK और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए) में कप्तानी की है।

MS-Dhoni
MS-Dhoni

इनमें से उन्होंने 134 मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई है, जबकि 91 में उनकी टीम को हार मिली है। वहीं इस दौरान उन्होंने 39.72 की बल्लेबाजी औसत और 137.46 की स्ट्राइक रेट से 4,687 रन बनाए हैं। जबकि इस बीच उनको 18 मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला है।

2. रोहित शर्मा :-

इस मामले में मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अभी दूसरे पायदान पर आते हैं। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में 13 बार बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है।

rohit sharma
rohit sharma

इसके अलावा उन्होंने साल 2013 से 2023 के बीच 158 मैचों में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी की थी। इनमें से उन्होंने अपनी टीम को 87 मैचों में जीत दिलाई थी, जबकि इस बीच उनकी टीम को 67 में हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा बतौर कप्तान उन्होंने 28.07 की बल्लेबाजी औसत से 3,986 रन बनाए थे।

3. गौतम गंभीर :-

इस सूचि में केकेआर के पूर्व दिग्गज कप्तान गौतम गंभीर अभी तीसरे पायदान पर आते हैं। उन्होंने भी आईपीएल में अपनी कप्तानी में बतौर कप्तान 13 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतकर अपने नाम किया है।

Gautam Gambhir
Gautam Gambhir

आईपीएल में उन्होंने साल 2009 से 2018 के बीच 129 मैचों (दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स) टीम की कप्तानी की थी। इनमें से उन्होंने 71 मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई थी, जबकि इस दौरान उनकी टीम को 57 मैचों में हार मिली थी। इसके अलावा उन्होंने बतौर कप्तान 31.13 की बल्लेबाजी औसत के साथ 3,518 रन भी बनाए थे।

4. विराट कोहली :-

आईपीएल के इतिहास में बतौर कप्तान सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने वालों की सूचि में चौथे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आते हैं। उन्होंने आईपीएल में बतौर कप्तान 11 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है।

IPL 2025, Virat Kohli
IPL 2025, Virat Kohli/Getty Images

इस बीच उन्होंने साल 2011 से 2023 के बीच 143 मैचों में RCB टीम की कप्तानी की थी। इनमें से उन्होंने 66 मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई थी, जबकि इस दौरान 70 मैचों में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा उन्होंने बतौर कप्तान 41.96 की बल्लेबाजी औसत से 4,994 रन भी बनाए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version