IPL Records: आईपीएल 2025 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ 12 रनों से जीत दर्ज की थी। इन दोनों के बीच यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए MI की टीम ने 205/5 का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद अपने इस बड़े लक्ष्य का मुंबई के गेंदबाजों ने सफलतापूर्व बचाव भी कर लिया था। इस बीच चलिए आईपीएल के इतिहास में 200+ रन के स्कोर का बचाव करते हुए सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाले मुंबई इंडियंस के कप्तानों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. रोहित शर्मा :-

इस मौजूदा समय में आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में शुमार रोहित शर्मा इस मामले में पहले स्थान पर आते हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 200+ स्कोर का 10 मैचों में (पहले खेलते हुए) बचाव किया और उन सभी मैचों में उनकी टीम को जीत भी मिली थी।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इस दिग्गज बल्लेबाज की कप्तानी में MI की टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब भी जीता था। रोहित शर्मा ने साल 2013 से लेकर साल 2023 तक कुल 158 मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी। इन मैचों में कप्तानी करते हुए उनकी टीम को 87 मैचों में जीत मिली और 67 में उनको हार का सामना करना पड़ा था।

2. हार्दिक पांड्या :-

आईपीएल 2025 के 29वें मैच में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में ही MI ने पहले खेलते हुए 205/5 का स्कोर बनाया था। इस मैच को मुंबई ने तब 12 रनों से जीत लिया था। इसके अलावा यह दूसरा ऐसा मौका है जब उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 200+ के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया है।

Hardik Pandya
Hardik Pandya

आईपीएल 2025 के सीजन में हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने अभी तक केवल 2 ही मैच जीते हैं। जबकि इस दौरान उनको 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

3. सचिन तेंदुलकर :-

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने साल 2008 से 2011 के बीच कुल 51 मैचों में खेलते हुए मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी की थी। इनमें से मुंबई की टीम को 3 मैचों में जीत मिली थी, जबकि इस दौरान 21 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा था।

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar

इसके अलावा सचिन की कप्तानी में मुंबई की टीम कोई भी खिताब नहीं जीत पाई थी। वहीं उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 2 मैचों में 200+ स्कोर का सफलतापूर्व बचाव भी किया था। इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपने आईपीएल करियर में कुल 2,334 रन बनाए थे।

4. रिकी पोंटिंग :-

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार रहे रिकी पोंटिंग ने भी साल 2013 में मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तानी की थी। तब इस दौरान उनकी कप्तानी में खेलते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 1 बार 200+ रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया था।

Ricky Ponting
Ricky Ponting

वहीं उनकी कप्तानी में मुंबई की टीम ने 6 में से 3 मैच जीते थे और 3 में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज ने अपने IPL करियर में 9 पारियों में खेलते हुए केवल 91 रन ही बनाए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version