IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में इस बार 77 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होने वाला है। वहीं इस बार यह नीलामी आगामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली है। क्यूंकि अब बीसीसीआई की तरफ से भी इसको लेकर आधिकारिक ऐलान भी कर दिया गया है। वहीं बीते शनिवार को सभी 10 फ्रेंचाईजियों ने अपनी ओर से रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट भी जारी कर दी थी। लेकिन अब इन खिलाड़ियों में से किस पर सबसे बड़ी बोली लग सकती है। आइए हम आपको इसके टॉप-3 दावेदारों के बारे में भी बताते हैं।
1. कैमरन ग्रीन :-
इस बार आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं। क्यूंकि वह ओपनिंग से लेकर नंबर-4/5 पर बल्लेबाजी करने का दम रखते हैं।

वहीं उन्होंने अभी तक आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम की तरफ से खेला है। इस दौरान उन्होंने आईपीएल के 29 मुकाबलों में खेलते हुए 41 की बल्लेबाजी औसत और 153 के शानदार स्ट्राइक-रेट के साथ 707 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान उन्होंने 16 विकेट भी हासिल किए हैं।
2. आंद्रे रसल :-
कैरेबियाई टीम के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसल सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ियों में से माने जाते हैं लेकिन उनको इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने रिलीज कर दिया है। वहीं इस टीम को उन्होंने कई मैच अपने दम पर जिताए भी थे। लेकिन इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने अभी तक केकेआर के अलावा किसी और टीम का दामन नहीं थामा है।

वहीं इस बार ऐसा हो सकता है कि वह किसी और टीम में चले जाएं। वह साल 2012 से आईपीएल लीग खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक 140 आईपीएल मैचों की 115 पारियों में खेलते हुए 174 के लाजवाब स्ट्राइक-रेट के साथ 2651 रन बनाए हैं। जबकि इस स्टार खिलाड़ी के खाते में 123 विकेट भी हैं।
3. डेविड मिलर :-
दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर भी आईपीएल 2026 में सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। क्यूंकि जब मैच फिनिश करने की बात आती है तो इस खिलाड़ी का कोई तोड़ नहीं है। उन्होंने आईपीएल में अभी तक पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाइनट्स की टीम के साथ खेला है।

इस आईपीएल लीग में वह भी साल 2012 से ही सक्रिय है। उन्होंने अभी तक 141 मैचों में खेलते हुए 35 की बल्लेबाजी औसत और 138 के स्ट्राइक-रेट के साथ 3077 रन बनाए हैं। तभी तो अबकी बार कई फ्रेंचाईजी उनके लिए ऑक्शन रूम में लड़ती हुई नजर आएंगी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







