WTC Points Table: भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहला टेस्ट मैच खेला गया था। इस मैच में मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 159 रन बनाए थे। इसके बाद जवाब में भारत ने भी अपनी पहली पारी में 189 रन बनाए थे। इसके चलते हुए भारतीय टीम को पहली पारी में 30 रन की बढ़त मिली थी।
इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले लीड को काटा और फिर भारतीय टीम को 124 रन का छोटा सा लक्ष्य दिया था। इसके बाद भारतीय टीम इस छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 93 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इसके चलते हुए भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में हारने के साथ ही अब टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में भारी नुकसान झेलना पड़ा है।
टीम इंडिया को हुआ बड़ा नुकसान :-
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम से हार के बाद अब भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में तीसरे स्थान से फिसलकर चौथे पायदान पर जाना पड़ा है। क्यूंकि इस मौजूदा चक्र में भारत को 8 में से 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

जबकि इस दौरान उनका एक मैच ड्रा भी रहा है। इसके बाद अब भारत के खाते में 54.17 परसेंटेज पॉइंट्स हैं। जबकि दक्षिण अफ्रीका इस जीत के साथ 5वें से दूसरे स्थान पर छलांग लगा चुकी है। टेम्बा बवूमा की अगुवाई वाली अफ्रीकी टीम ने 3 में से 2 मैच जीते हैं और 1 हारा है।
टॉप-2 टीमों के बीच होगा फाइनल :-
इस बीच हम बता देना चाहते है कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल टॉप-2 टीमों के बीच खेला जाता है। इस समय फिलहाल ऑस्ट्रेलिया मौजूदा संस्करण में 3 में से 3 मैच जीतकर टॉप पर बनी हुई है। जबकि अफ्रीका दूसरे नंबर पर है।

इसके बाद श्रीलंका को तीसरा स्थान मिला है और टीम इंडिया चौथे स्थान पर खिसक चुकी है। इसके बाद पाकिस्तान, इंग्लैंड और बांग्लादेश क्रमश: 5वें, 6वें और 7वें स्थान पर आती है। वहीं वेस्टइंडीज टीम ने 5 मैचों में से एक भी मैच नहीं जीता है। जबकि न्यूज़ीलैंड की टीम ने 2025-27 साइकिल का एक भी मैच नहीं खेला है।
दक्षिण अफ्रीका को 15 साल बाद भारत में मिली जीत :-

कोलकाता टेस्ट मैच में मिली दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की यह जीत काफी खास भी है। क्यूंकि उनको 15 साल के लंबे अंतराल के बाद भारतीय सरजमीं पर टेस्ट जीत मिली है। इसके अलावा अपने कप्तान टेम्बा बवूमा की कप्तानी में यह टीम अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है। इसके चलते हुए उनको 11 मुकाबलों में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। जबकि वह दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को पहली आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान भी हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







