Sunday, March 22

IPL 2025, MI vs SRH: आईपीएल 2025 में आज 33वां मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2025 के सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम अभी तक 2 ही मैच जीत पाई है। जबकि सनराइजर्स की टीम को भी 2 मैचों में ही जीत मिली है। वहीं इन दोनों ही टीमों को 4 मैचों में हार मिली है। आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए इस मैच से पहले इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य जरुरी बातों को भी जान लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज वानखेड़े स्टेडियम की पिच :-

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच ज्यादातर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान की पिच को लाल मिटटी से बनाया गया है। जिसके चलते हुए यहां पर उछाल काफी अच्छा मिलता है। इस तरह से यहां पर गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर भी आती है।

Wankhede Cricket Stadium
Wankhede Cricket Stadium

लेकिन इस मैदान की पिच पर सभी स्पिनरों को विकेट लेने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। इस मैदान की पिच पर घास नहीं होती है। जिसके चलते हुए यहां पर तेज गेंदबाजों को भी कम ही मदद मिलती है। वहीं यहां पर टॉस की काफी अहम भूमिका रहती है। क्यूंकि जो भी कप्तान यहां पर टॉस को जीतता है तो वह पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करता है।

कैसा रहने वाला है आज यहां का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 17 अप्रैल को मुंबई में अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लेकिन आज मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिससे यहां पर खिलाड़ियों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के आंकड़ें :-

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के कुल 118 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें खेलते हुए यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 55 मैचों में जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 63 मैच जीते हैं।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

इसके अलावा यहां पर उच्चतम टीम स्कोर RCB (235/1 बनाम MI, 2015) और न्यूनतम टीम स्कोर KKR (67 बनाम MI, 2008) के नाम दर्ज है। इस स्टेडियम में सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी एबी डिविलियर्स (133* बनाम MI, 2015) ने खेली थी। जबकि यहां पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी हरभजन सिंह (5/18 बनाम CSK, 2011) ने की थी।

वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के आंकड़े :-

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की टीम ने अभी तक आईपीएल में 87 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 53 मैचों में जीत मिली है, जबकि इस बीच उनको 33 मैचों में हार मिली है। इस दौरान उनका एक मैच टाई भी रहा है।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

इस मैदान पर खेलते हुए मुंबई की टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 234 रन रहा है। वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अभी तक यहां पर 13 मैच ही खेले हैं। इनमें खेलते हुए उनको 2 में ही जीत मिली है, जबकि इस दौरान उनको 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा उनका एक मैच टाई भी रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version