Friday, February 27

IPL 2025: आज 28 मार्च को आईपीएल 2025 में 8वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला है। इससे पहले हुए अपने पहले मैच में RCB टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार जीत मिली थी। जबकि CSK की टीम ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था। आज इन दोनों के बीच यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले आइए जानते हैं इन दोनों का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा प्रदर्शन रहा है।

CSK का पलड़ा रहा है भारी :-

जब- जब ये दोनों टीमें आपस में भिड़ीं हैं तो तब-तब CSK का पलड़ा भारी रहा है। अभी तक आईपीएल के इतिहास में CSK और RCB की टीमों के बीच कुल 33 मैच खेले गए हैं। इनमें से 21 मैच CSK को जीत मिली है।

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

जबकि 11 मैच में RCB को जीत हासिल हुई हैं। इस दौरान एक मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया है। वहीं पिछले आईपीएल सीजन में इन दोनों के बीच 2 मैच खेले गए थे। तब इनमें से दोनों ने 1-1 मैच अपने नाम किया था।

RCB के इन खिलाड़ियों पर रहेगी आज नजर :-

RCB टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अभी तक आईपीएल में CSK की टीम के खिलाफ कुल 32 पारियों में खेलते हुए 37.61 की बल्लेबाजी औसत और 126.26 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,053 रन बनाए हैं।

Royal Challengers Bangalore
Royal Challengers Bangalore

इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 90 रन का रहा है। उनके अलावा RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने भी CSK के खिलाफ 3 मैच में 62 रन बनाए हैं। इसके अलावा इस टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने CSK के खिलाफ खेलते हुए 6.90 की इकॉनमी रेट के साथ 20 मैच में 13 विकेट लिए हैं।

CSK के भी इन खिलाड़ियों पर रहेगी आज नजर :-

CSK की टीम के मौजूदा कप्तान रुतुराज गायकवाड ने भी RCB की टीम के खिलाफ अभी तक 8 मैचों में खेले हुए 28.43 की बल्लेबाजी औसत और 122.09 की स्ट्राइक रेट से 199 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 65 रन का रहा है।

Mahendra Singh Dhoni
Mahendra Singh Dhoni

इसके अलावा इस टीम के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने भी आरसीबी की टीम के खिलाफ अभी तक 33 पारियों में खेलते हुए 141.87 की स्ट्राइक रेट से 864 रन बनाए हैं। जबकि गेंदबाजी में इस टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा ने RCB के विरुद्ध 7.30 की इकॉनमी रेट से 26 विकेट लिए हैं।

एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमों के आंकड़े :-

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 8 मैच खेले गए हैं। इनमें से चेन्नई की टीम को 7 मैचों में जीत मिली है। जबकि इस दौरान एक में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

virat kohli
virat kohli

इसके अलावा चेन्नई की टीम ने अभी तक अपने इस मैदान पर कुल 72 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 51 में जीत मिली है। जबकि इस दौरान 20 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। जबकि RCB की टीम ने अभी तक इस मैदान पर 13 मैच खेले हैं। इनमें से उनको 5 में जीत मिली हैं। जबकि 8 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version