IPL 2025, LSG vs MI Pitch Report: आज 4 अप्रैल को आईपीएल 2025 का 16वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला है। इन दोनों के बीच यह मैच आज लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों टीमों ने अभी तक 1-1 मैच जीते हैं। वहीं आज ऋषभ पंत की कप्तानी में LSG की टीम अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। लेकिन फिर भी आज उनको मुंबई की टीम से कड़ी चुनौती मिलने वाली है। चलिए मैच से पहले पिच रिपोर्ट के बारे में जान लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज यहां की पिच :-

इस मैदान की पिच को काली मिटटी से बनाया गया है। इसके चलते हुए यहां पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। तभी तो यहां पर पिछले आईपीएल सीजन में कम स्कोरिंग वाले मैच देखने को मिले थे।

Ekana Stadium
Ekana Stadium

इसके अलावा यहां पर मैच की शुरुआत में सभी तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता जाता है तो तब यहां पर स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिलता है। वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है। इसके अलावा आज इकाना स्टेडियम पर बल्ले और गेंद के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।

ऐसा रहेगा आज मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 4 अप्रैल को लखनऊ में तेज गर्मी रहने वाली है। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। वहीं आज मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है।

इकाना में हो चुके हैं आईपीएल के 15 मैच :-

लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर अभी तक आईपीएल के 15 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में खेलते हुए यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 7 मैच जीते हैं। जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने भी 7 ही मैच जीते हैं।

LSG vs PBKS, IPL 2025
LSG vs PBKS, IPL 2025/Getty Images

इस बीच यहां पर एक मैच का कोई भी परिणाम नहीं निकल सका है। इस मैदान पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी मार्कस स्टोइनिस (89* बनाम MI, 2023) ने खेली है। जबकि इसी मैदान पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी मार्क वुड (5/14, बनाम DC, 2023) ने की थी।

इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में LSG ने अभी तक कुल 15 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 7 मैचों में जीत मिली है। जबकि इस बीच उनको 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि उनका एक मैच टाई भी रहा है।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

इसके अलावा यहां पर LSG का सर्वश्रेष्ठ टीम स्कोर 199 रन रहा है। जबकि दूसरी तरफ MI ने इस मैदान पर 2 मुकाबले खेले हैं। इन दोनों ही मैचों में उनको हार मिली है। वहीं मुंबई की टीम का यहां पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 172 रन रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version