Tuesday, June 16

आईपीएल में अब बल्लेबाजी का दौर इतना आगे बढ़ चुका है कि 260 से ज्यादा रन भी सुरक्षित नहीं माने जाते।

आईपीएल दुनिया की सबसे रोमांचक टी20 लीग मानी जाती है और यहां बल्लेबाजों का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ सालों में टीमें 250 से भी ज्यादा रन बनाने लगी हैं और कई मुकाबलों में गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए हैं। छोटे मैदान, फ्लैट पिच और पावर हिटिंग की वजह से स्कोर तेजी से ऊपर जा रहे हैं।

इन बड़े स्कोरों में सिर्फ पहली पारी के बड़े टोटल ही नहीं बल्कि ऐसे ऐतिहासिक रन चेज भी शामिल हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट की परिभाषा ही बदल दी। कई मैचों में 260 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम भी हार गई, जिससे यह साबित होता है कि आईपीएल में कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं होता। आइए विस्तार से जानते हैं आईपीएल इतिहास में टीमों द्वारा बनाए गए 10 सबसे बड़े स्कोर।

ये हैं आईपीएल इतिहास में टीमों द्वारा बनाए गए 10 सबसे बड़े स्कोर

1. 287/3 – सनराइजर्स हैदराबाद, 2024

सनराइजर्स हैदराबाद ने 2024 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 287 रन ठोक दिए, जो आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पूरे मैच में गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

इस बड़े स्कोर के बावजूद मुकाबला एकतरफा नहीं रहा, लेकिन अंत में हैदराबाद ने 25 रन से जीत हासिल कर ली। इस मैच ने टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी के नए मानक स्थापित कर दिए।

2. 286/6 – सनराइजर्स हैदराबाद, 2025

2025 सीजन में भी हैदराबाद का तूफानी अंदाज जारी रहा और टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैदराबाद में पहले बल्लेबाजी करते हुए 286 रन बना दिए। यह लगातार दूसरा साल था जब टीम 280 से ज्यादा का स्कोर पार करने में सफल रही।

राजस्थान की टीम इस बड़े लक्ष्य के सामने टिक नहीं सकी और हैदराबाद ने 44 रन से आरामदायक जीत दर्ज की।

3. 278/3 – सनराइजर्स हैदराबाद, 2025

इसी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली में खेले गए मुकाबले में भी हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 278 रन बनाए। बल्लेबाजों ने शुरुआत से लेकर अंत तक रन बरसाए और स्कोर तेजी से बढ़ता गया।

कोलकाता इस लक्ष्य के सामने पूरी तरह दबाव में आ गई और हैदराबाद ने 110 रन से बेहद बड़ी जीत दर्ज की।

4. 277/3 – सनराइजर्स हैदराबाद, 2024

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में भी हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बना दिए थे। इस मुकाबले में भी टीम के बल्लेबाजों ने पावरप्ले से ही गेंदबाजों पर हमला शुरू कर दिया था।

मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत के बावजूद अंत तक नहीं पहुंच सकी और हैदराबाद ने 31 रन से जीत हासिल की।

5. 272/7 – कोलकाता नाइट राइडर्स, 2024

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 272 रन बनाए। यह स्कोर उस समय आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े स्कोरों में शामिल हो गया था।

दिल्ली की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत से ही दबाव में रही और कोलकाता ने 106 रन से बड़ी जीत दर्ज की।

6. 266/7 – सनराइजर्स हैदराबाद, 2024

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक और मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 266 रन बनाए। इस टीम ने लगातार बड़े स्कोर बनाकर उस सीजन में बल्लेबाजी का नया दौर शुरू कर दिया था। अंत में रन चेज में दिल्ली की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और हैदराबाद ने 67 रनों से जीत हासिल की।

7. 265/4 – पंजाब किंग्स, 2026

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवरों में 265/4 बनाकर 6 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 264/2 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया, जिसमें केएल राहुल की 67 गेंदों पर 152* रनों की विस्फोटक पारी शामिल रही। हालांकि, इस बड़े स्कोर के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा।

8. 264/2 – दिल्ली कैपिटल्स, 2026

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते 264/2 का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो उनका अब तक का सबसे बड़ा टोटल भी रहा।

इस मुकाबले में ओपनर केएल राहुल ने 67 गेंदों पर 152* रन और नीतिश राणा ने 44 गेंदों पर 91 रनों की शानदार पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की बड़ी साझेदारी की, जो आईपीएल इतिहास में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही। हालांकि, इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी।

9. 263/5 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2013

2013 में आरसीबी ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 263 रन बनाए थे, जो लंबे समय तक आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर रहा। उस दौर में 200 रन भी बहुत बड़ा स्कोर माना जाता था, इसलिए यह पारी बेहद ऐतिहासिक साबित हुई।

आरसीबी ने इस मुकाबले में 130 रनों से बड़ी जीत दर्ज की और यह मैच आज भी आईपीएल इतिहास के सबसे यादगार मुकाबलों में गिना जाता है।

10. 262/2 – पंजाब किंग्स, 2024

आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया था, जो रिकॉर्ड अब उनके द्वारा हो तोड़ दिया गया है। उस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 261/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

हालांकि, इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 262 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.4 ओवरों में 262/2 बनाकर 8 विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली, जिसमें जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंद पर 108* रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

(Note: यहां दिए गए सभी आंकड़े आईपीएल 2026 का फाइनल समाप्त होने तक अपडेटेड हैं।)

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version