आईपीएल 2026 में बहुत से गेंदबाज महंगे रहे हैं। क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर मैचों में भी गेंदबाजों ने ज्यादा रन लुटाया है। एक प्लेऑफ मैच में सर्वाधिक रन लुटाने वाले गेंदबाज के बारे में बताएँगे। इस साल सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस के नाम भी ये शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस अकड़ी में हम आपको आईपीएल के प्लेऑफ में 60+ से ज्यादा रन खर्च करने वाले टॉप 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये हैं IPL प्लेऑफ में 60+ रन खर्च करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट

3. शेन वॉटसन (61 रन, 2016)

आईपीएल 2016 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु करारी शिकस्त दी थी। इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के बाद 208/7 बनाया था। RCB के ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने 4 ओवर में 15.25 की इकॉनमी रेट से 61 रन दिए थे। इस दौरान वॉटसन के हाथ कोई भी विकेट नहीं आया था। इस मैच में RCB की टीम 200 रन पर ही बना पायी थी।

2. वरुण आरोन (63 रन, 2012)

आईपीएल 2012 के दूसरे क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को बेहद दबाव वाले मैच में मात दी थी। DC के तेज गेंदबाज वरुण आरोन उस मैच में सबसे ज्यादा दिए थे। वरुण ने अपने 4 ओवर में 63 रन देते हुए 2 विकेट भी चटकाय थे। उन्होंने माइक हसी और महेंद्र सिंह धोनी को इस मैच में आउट किया था। चेन्नई में हुए मैच में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222/5 का स्कोर बनाया था, साथ टीम ने इस मैच में 86 रन से जीत दर्ज करने में सफल हुई थी ।

1. पैट कमिंस (64 रन, 2026)

पैट कमिंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए,अपने 4 ओवर में उन्होंने 16 की इकॉनमी रेट के साथ 64 रन दिया। इस मैच में इन्हें एक विकेट भी नहीं ,मिल पाया। इस मैच में RR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243/8 का स्कोर बनाया। जवाब में हैदराबाद की टीम 196 रन पर ही ऑल आउट हो गयी।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version