Thursday, June 18

वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

आईपीएल 2026 खत्म हो गया है और वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप जीत लिया। शुभमन गिल और साईं सुदर्शन दोनों सूर्यवंशी के पीछे रहे। वो ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले टॉप 5 सबसे युवा बल्लेबाज?

ऑरेंज कैप जीतने वाले टॉप 5 सबसे युवा बल्लेबाज

5. शॉन मार्श (Shaun Marsh) 24 वर्ष 328 दिन

साल 2008 में शॉन मार्श ने अपने डेब्यू सीजन में ही धमाल मचा दिया था। उन्होंने पंजाब के लिए कई शानदार पारियां खेली थी जिसके चलते टीम मैच जीतने में सफल हुई थी।

मार्श ने आईपीएल 2008 में सिर्फ 11 मैचों में 68 की एवरेज और लगभग 140 के स्ट्राइक रेट से 616 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और टी अर्धशतक लगाए थे।

4. ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) 24 साल 257 दिन

ऋतुराज गायकवाड़ ने 2021 में बहुत शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ ऑरेंज कैप जीती थी बल्कि फाइनल जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वो मात्र दूसरे खिलाड़ी बने थे जिन्होंने एक ही सीजन में ऑरेंज कैप और ट्रॉफी जीती हो।

चेन्नई की सफलता का राज ऋतुराज ही थे। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से कई मैच जिताए थे। गायकवाड़ ने 16 मैचों में 45 की औसत और 136 के स्ट्राइक रेट से 635 रन बनाए थे।

3. शुभमन गिल (Shubman Gill) 23 साल 262 दिन

शुभमन गिल आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से रहे हैं। उन्होंने भी 2023 के सीजन में कई बड़ी और महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम को फाइनल तक ले गए थे। शुभमन ने उस सीजन पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एलिमिनेटर में शतक और उसके बाद क्वालीफायर 2 में मुंबई के खिलाफ शतक लगाया था।

शुभमन गिल ने 2023 में 17 मैचों में 59 की औसत और 157 के स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए थे। उन्होंने इस दौरान 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए थे।

2. साईं सुदर्शन (Sai Sudarshan) 23 साल 231 दिन

साईं सुदर्शन पिछले कुछ सालों में आईपीएल के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वो जिस निरंतरता के साथ खेलते हैं उसमें उनको आउट करना मुश्किल होता है। पिछले दोनों सीजन में वो 700 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

साईं ने आईपीएल 2025 में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी और टीम को क्वालीफायर तक के जाने में अहम भूमिका निभाई थी। साईं ने 16 मैचों में 56 की एवरेज और 157 के स्ट्राइक रेट से 759 रन बनाए थे।

1. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) 15 साल 65 दिन

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मात्र 15 साल की उम्र में ही यह उपलब्धि हासिल की है।

वैभव ने इस साल 16 मैचों में 48 की एवरेज और 237 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए हैं। वो इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से ऑरेंज कैप जीतने वाल्स खिलाड़ी हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

 

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version