राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कंडीशन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शतक जमाते हुए 103 रन बनाए और पारी को मजबूती दी। वहीं ध्रुव जुरेल ने भी बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए अर्धशतक लगाया और टीम के स्कोर को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया।
वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने खेली शनदार शतकीय पारी
यशस्वी जयसवाल का विकेट गिरने के बाद, वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने मिलकर पॉवरप्ले पूरा लाभ उठया। इसके साथ ही पारी को संभालते हुए दोनों ने मिलकर 62 गेंदों में 112 रनों की साझेदारी भी की।
वैभव सूर्यावंशी ने लगाया अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक
राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए सिर्फ 36 गेंदों में 278.38 के स्ट्राइक रेट से 103 रन ठोक दिए।
अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए, और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए मैच का माहौल पूरी तरह बदल दिया।
सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी पर एक नज़र
हैदराबाद की तरफ़ से ईशान मलिंगा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 2 विकेट झटके, प्रफुल्ल हिंगे और पैट कमिंस ने झटके एक-एक विकेट ।
खास बात यह रही कि ईशान ने बेहतरीन लय में दिख रहे शतकवीर वैभव को भी आउट कर पवेलियन भेजा, जिससे टीम को बड़ा ब्रेकथ्रू मिला।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







