रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को क्वालीफायर 1 में 92 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। उनके पास अब अपना टाइटल डिफेंड करने का सुनहरा मौका है। यहीं नहीं वो लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल खेलने वाली चौथी टीम बन गई है।
विराट कोहली के ऊपर होगा फाइनल में दारोमदार
विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से है। उनके पास लगातार दूसरी बार आईपीएल जीतने का मौका है। उन्होंने अब तक इस सीजन काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। बेंगलुरु के जीतने के चांस कोहली की फॉर्म पर बहुत हद तक निर्भर करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि विराट कोहली का आईपीएल फाइनल में प्रदर्शन अब तक कैसा रहा है?
बड़े मैचों में चलता है विराट का बल्ला
विराट कोहली बड़े मैचों के खिलाड़ी है और अहम मुकाबलों में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहता है। उन्होंने अपनी टीम को कई क्रूशियल मैच अपने दम पर जिताए है और फाइनल में सभी खिलाड़ियों पर काफी दबाव रहता है। इसमें जो भी दबाव में अच्छे से खेलता है उसके जीतने के चांस काफी बढ़ जाते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक आईपीएल में 4 फाइनल खेले हैं और विराट कोहली उन सभी का हिस्सा रहे हैं। वो पिछले साल टाइटल जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे थे।
बढ़िया नहीं हैं विराट का आईपीएल फाइनल में रिकॉर्ड
विराट कोहली ने अब तक बेंगलुरु की तरफ से 4 आईपीएल फाइनल खेले हैं लेकिन उनका रिकॉर्ड अब तक बहुत शानदार नहीं रहा है। उन्होंने अब तक खेली 4 पारियों में लगभग 35 की औसत से 141 रन बनाए हैं। इस दौरान वो एक अर्धशतक लगाने में सफल हुए हैं।
ऐसा रहा है विराट का आईपीएल फाइनल में प्रदर्शन
विराट ने साल 2009 के फाइनल में 8 गेंदों में 7 रन बनाए थे। जबकि 2011 में 32 गेंदों में 35 रन बनाए थे। 2016 में उनके बल्ले से 35 गेंदों में 54 रन निकले थे। 2025 के खिताबी मुकाबले में 35 गेंदों में 43 रन जड़े थे। इस दौरान उनकी टीम को जीत मिली थी।
आईपीएल 2026 फाइनल में उन्होंने 75 रन बनाकर अपनी टीम को दूसरा टाइटल जीतने में मदद की है।
मैच: 5
इनिंग: 5
औसत: 38
रन: 213
अर्धशतक: 2
शतक: 0
हाईएस्ट स्कोर: 75*
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







