विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से हैं। उन्होंने अपने दम पर बहुत से मैच जिताए हैं। आईपीएल में भी वो लगभग दो दशक से अपनी टीम की बल्लेबाजी लाइनअप को अपने कंधों में उठाए हुए है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम एक बार फिर से प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।
उन्होंने पॉइंट्स टेबल में टॉप किया था और इस बार उनका मुकाबला गुजरात टाइटंस से होना है। जिसके लिए दो ऑन टीमें तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं कि प्लेऑफ में विराट कोहली का प्रदर्शन कैसा है?
अच्छा नहीं है विराट का प्लेऑफ में प्रदर्शन
विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वो लीग के हाईएस्ट रन स्कोरर भी है।
उन्होंने अपनी टीम को बहुत से मैच जिताए हैं। लेकिन प्लेऑफ में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं हैं। बड़े मैचों में उनका रिकॉर्ड थोड़ा फीका है जो उनके जैसे खिलाड़ियों को शोभा नहीं देता हैं।
साधारण हैं विराट कोहली के आंकड़े
विराट कोहली के आईपीएल प्लेऑफ में आंकड़े बिल्कुल साधारण हैं। उन्होंने 2008 से लेकर अब तक 17 मैच खेले हैं। उन्होंने 17 पारियों में 26.4 की औसत और 121 के साधारण स्ट्राइक रेट के साथ 396 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 2 अर्धशतक निकले हैं और कोई भी शतक लगाने में सफल नहीं हुए है। यहीं नहीं उनका हाईएस्ट स्कोर भी सिर्फ 70 रन है। वो दो बार नाबाद भी रहे हैं।
मैच: 17
इनिंग्स: 17
एवरेज: 26.4
स्ट्राइक रेट: 121
रन: 396
अर्धशतक: 2
शतक: 0
हाईएस्ट स्कोर: 70
विराट के ऊपर होगी क्वालीफायर 1 में अतिरिक्त जिम्मेदारी
विराट कोहली के आंकड़े भले ही आईपीएल प्लेऑफ में अब तक इतने अच्छे नहीं रहे हैं। लेकिन इस मुकाबले में उनके ऊपर भी ही सबसे ज्यादा नजरें टिकी हुई रहेंगी। क्योंकि अब तक वो हो आरसीबी के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। वो जिस मैच में चले हैं टीम के जीतने के चांस बढ़ जाते हैं जबकि उनके जल्दी आउट होते ही हार का खतरा मंडराने लगता है।
हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में भी ऐसा ही हुआ था। गुजरात के पास काफी अच्छे गेंदबाज है जो कि धर्मशाला में अपनी सटीक लाइन लेंथ से बेंगलुरु के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। इसलिए कोहली का आखिरी तक खेलना जरूरी है वरना फाइनल में पहुंचने में मुश्किलात आ सकती है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







