Wednesday, February 18

Virat Kohli’s Brother Issues Fiery Reply To Sanjay Manjrekar Over Strike-Rate Dig: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के बड़े भाई विकास कोहली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर के करियर का स्ट्राइक रेट शेयर करके उन्हें करारा जवाब दिया है।

दरअसल, मांजरेकर पिछले कई सालों से विराट कोहली के टी20 क्रिकेट में स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल खड़े करते आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ धीमा अर्धशतक लगाते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बावजूद मांजरेकर ने उनके स्ट्राइक रेट पर सवाल खड़े किए थे।

विकास कोहली ने कहा – “200+ स्ट्राइक रेट की बातें करना आसान है”

विकास कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Threads पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “मिस्टर संजय मांजरेकर वनडे करियर स्ट्राइक रेट 64.3, 200+ स्ट्राइक रेट के बारे में बात करना बहुत आसान है।”

Virat Kohli's Brother Issues Fiery Reply To Sanjay Manjrekar Over Strike-Rate Dig
Virat Kohli’s Brother Issues Fiery Reply To Sanjay Manjrekar Over Strike-Rate Dig

विराट के बड़े भाई का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस मांजरेकर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को लगातार टारगेट करना अब कमेंटेटर के लिए भारी पड़ता नजर आ रहा है।

ऐसा रहा है संजय मांजरेकर और विराट कोहली का वनडे करियर

संजय मांजरेकर ने अपने वनडे करियर में 74 मुकाबले खेले थे, जिसकी 70 पारियों में 33.23 की औसत और 64.30 की स्ट्राइक रेट से 1994 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं।

दूसरी ओर, विराट कोहली ने अपने वनडे करियर में अब तक 302 मैचों की 290 पारियों में 57.88 की औसत और 93.34 की स्ट्राइक रेट से 14,181 रन बनाए हैं, जिसमें 51 शतक और 74 रन बनाए हैं। वह वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

विराट कोहली का ओवरऑल टी20 करियर

यदि कोहली के ओवरऑल टी20 करियर पर नजर डालें तो, उन्होंने अब तक 409 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 392 पारियों में 41.91 की औसत और 134.35 की स्ट्राइक रेट से 13329 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 103 शतक लगाए हैं। वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version