IPL 2026: आईपीएल लीग के 19वें सीजन का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी में बीती रात मंगलवार को खेला गया था। वहीं यह मैच बारिश से बाधित होने के चलते 11-11 ओवर का खेला गया था। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस की टीम को 27 रनों से हरा दिया था। वहीं इस हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने क्या कहा इसके बारे में भी एक बार जान लेते हैं। इस दौरान उन्होंने गेंदबाज या बल्लेबाज किस को दोषी ठहराया है आइए जानते हैं।

जानिए हार के बाद क्या बोले हार्दिक पांड्या :-

राजस्थान रॉयल्स की टीम से मिली 27 रनों से हार के बाद मैच प्रजेंटेशन के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा था कि, “इस मैच में मुझे लगता है कि हमने वैसी बॉलिंग नहीं की जैसी हमें करनी चाहिए थी। इस मैच में आरआर ने काफी अच्छा खेला है। लेकिन हमारे बॉलर्स को जिम्मेदारी लेनी होगी। इसके अलावा एक बॉलिंग ग्रुप के तौर पर हम बिल्कुल भी अच्छा नहीं कर पाए हैं।

Hardik Pandya
Hardik Pandya

जबकि आरआर ने इस मैच में जबरदस्त क्रिकेट खेला है। वहीं इस मैच को मैं बैटिंग पर नहीं डालूंगा। क्यूंकि यह निश्चित रूप से बॉलिंग यूनिट थी जिसे जिम्मेदारी लेनी थी। यह टी20 क्रिकेट है, यह हमेशा सही बॉल डालने के बारे में है।” इसके आगे हार्दिक पांड्या ने कहा है कि, “अगर आप 27 रन से हारने की बात करते हैं तो इसका मतलब है कि हम पांच अच्छी बॉल और पांच कम छक्के की बात कर रहे हैं। इसके अलावा इस मैच में अगर हमने सही बॉल डाली होती, तो हां, हम गेम में होते।

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

लेकिन जैसा कि मैंने कहा है कि उनके ओपनर्स ने कुछ ओवर जबरदस्त खेले और हमें गेम से बाहर कर दिया। इसके बाद फिर पूरे समय हम बराबरी कर रहे थे और हां, हम पीछे रह गए।”

इसके बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने वैभव सूर्यवंशी की पारी के बारे में बात करते हुए कहा है कि, “जिस तरह से वैभव सूर्यवंशी खेला है उनको देखना काफी दिलचस्प है। वहीं उसी समय इतनी सारी बातें करना ठीक है।

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

गेम की तैयारी में मैंने उसे बहुत सपोर्ट किया है। इसके चलते हुए वह जिस तरह से बैटिंग करता है। उसमें जिस तरह की निडरता है, उसके पास जिस तरह के शॉट्स हैं, उसे देखना कमाल का है। मैं उसे भविष्य के लिए बहुत-बहुत गुड लक विश करता हूं।” वहीं अब आरसीबी के खिलाफ अगले मैच से पहले हार्दिक ने कहा है कि, “बस गलतियों से सीखें। कल सुबह होगी, सूरज निकलेगा तो हां, बस अपनी गलतियों से सीखें और अगले गेम के लिए अच्छी तैयारी करें।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version