CSK vs MI मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।

IPL 2026 का 43वां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 29 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में होगा, जो कि पिछले कुछ सालों से हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।

दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK है, तो दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या की अगुवाई में MI लगातार हार के सिलसिले के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज CSK vs MI मैच में कौन जीतेगा।

CSK vs MI में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 41

चेन्नई सुपर किंग्स जीती: 19

मुंबई इंडियंस जीती: 21

नो रिजल्ट: 1

CSK vs MI: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई in पिच रिपोर्ट

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पिछले कुछ सालों में भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में गिनी जाती हैं। यहाँ पर रेड साइल की विकेट यूज होती हैं जिस पर अच्छा बाउंस होता हैं और बॉल भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं। जिसकी वजह से यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। पिछले मैच में यहां पर पहली पारी में 159 और दूसरी पारी में 160 रन बने थे।

पहली पारी का औसत स्कोर– 161

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 152

CSK vs MI: संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, रेयान रिकल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दूल ठाकुर, मयंक मार्कण्डेय, जसप्रित बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, गुजपनीत सिंह।

CSK vs MI: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

मुंबई इंडियंस (MI) 

मुंबई इंडियंस के पास भी रेयान रिकल्टन और विल जैक्स जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा विल जैक्स और शेरफेन रदरफोर्ड फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में अश्वनी कुमार और कृष भगत और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए अल्लाह गजनफर मौजूद हैं। जबकि जसप्रीत बुमराह के रूप में चीट कोड मौजूद हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। कप्तान ऋतुराज भी फॉर्म में आ गए हैं। संजू सैमसन भी अब तक दो शतक लगाकर मैच जीता चुके हैं। मिडल ऑर्डर में भी सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे तेजी से रन बना सकते हैं जबकि जेमी ओवरटन अपना काम बखूभी निभा रहे हैं।

गेंदबाजी में अंशुल कम्बोज के पास ज्यादा अनुभव नहीं हैं लेकिनअब तक उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया हैं। नूर अहमद और अकील हुसैन मिडल ओवरों में विकेट चटका सकते हैं।

CSK vs MI: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में ड्यू की वजह से बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो जाती है।

इस सीजन भी MI की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है लेकिन, अब तक कोई भी फॉर्म में नहीं हैं। वहीं CSK के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के CSK vs MI मुकाबले में चेन्नई के पास होम एडवांटेज हैं लेकिन वो अपने घर में 5वां मैच खेलेगी। मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन की शुरुआत अच्छी की थी और 13 सालों के बाद पहला मैच जीत था। हालांकि उसके बाद से उनके लिए हर मैच खराब गया है।

हालांकि अब चेन्नई की टीम एक लंबे ब्रेक के बाद आ रहे हैं और एमएस धोनी की भी वापसी हो सकती है। इससे टीम थोड़ी मजबूत होगी लेकिन टीम कॉम्बिनेशन और फॉर्म को देखते हुए मैच जीतने का चांस चेन्नई सुपर किंग्स का है।

मैच विनर – CSK

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version