Wednesday, June 10

GT vs RR मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग होने वाला है।

IPL 2026 का 9वां मुकाबला 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस (GT) और इनौग्रल चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 4 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जो हमेशा से बहुत रन बनाने के लिए जाना जाता है।

दोनों टीमें की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ शुभमन गिल की कप्तानी वाली GT है, तो दूसरी तरफ रियान पराग की अगुवाई में RR एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज GT Vs RR मैच में कौन जीतेगा।

GT Vs RR में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 8

राजस्थान रॉयल्स जीता: 2

गुजरात टाइटन्स जीता: 6

GT Vs RR: नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार है। यहां पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है जिससे बड़े शॉट्स लगाना आसान होता है।

हालांकि, नई गेंद से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ा स्विंग जरूर मिलता है। लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी काफी आसान हो जाती है। रात के मुकाबलों में ओस का असर भी देखने को मिलता है, जिससे दूसरी पारी में रन बनाना और आसान हो जाता है।

यहाँ टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। लेकिन यदि पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी टीम ने बड़ा स्कोर बना दिया, तो फिर उसे चेज करना मुश्किल हो जाता है।

फिलहाल, आईपीएल में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 171 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 163 रहा है।

GT vs RR: संभावित प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, रवींद्र जड़ेजा, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा

GT vs RR: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

राजस्थान रॉयल्स  

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के चलते टॉप ऑर्डर में और बैलेंस आ गया है, जबकि रियान पराग और ध्रुव जुरैल मिडिल ऑर्डर को संभाल सकते हैं।

फिनिशिंग के लिए हेटमायर मौजूद हैं। गेंदबाजी में जोफरा आर्चर और संदीप शर्मा अनुभव लाते हैं जबकि रवि बिश्नोई मिडल ओवरों में ब्रेकथ्रू दिलाने का काम करते हैं। राजस्थान की टीम काफी बैलेंसड और मजबूत हैं।

गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस के पास भी शुभमन गिल और साईं सुदर्शन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में फिलिप्स और तेवतिया जैसे बिग हिटर्स हैं। जबकि, गेंदबाजी में सिराज, रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए राशिद खान हैं।

GT vs RR: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

इस सीजन राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन गुजरात टाइटंस के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के GT Vs RR मुकाबले में गुजरात टाइटंस के पास होम एडवांटेज हैं और अब तक KKR को छोड़कर सभी टीमों ने अपने घर में मुकाबले जीते है। GT भी बहुत ज्यादा संतुलित और खतरनाक टीम दिख रही है, लेकिन यह मैच RR जीतेगी। क्योंकि उनके पास ज्यादा मैच विनर्स हैं और वो फॉर्म में भी हैं।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version