Wednesday, June 17

GT vs KKR मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है।

IPL 2026 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 17 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।

दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ अजिंक्या रहाणे की कप्तानी वाली KKR है, तो दूसरी तरफ शुभमन गिल की अगुवाई में GT एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज GT vs KKR मैच में कौन जीतेगा।

GT vs KKR में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 5

कोलकता नाईट राइडर्स जीता: 1

गुजरात टाइटंस जीता: 3

नो रिजल्ट: 1

GT vs KKR: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम हैं। यहाँ पर सबसे ज्यादा पिच भी हैं। जिसमें रेड और ब्लैक साइल दोनों तरह की विकेट हैं। रेड साइल की विकेट पर ट्रू बाउंस होता हैं और वहां पर बॉल भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं।

वहीँ दूसरी तरफ ब्लैक साइल की विकेट पर लो बाउंस होता हैं और वहां पर स्पिनर्स और स्लो बॉलर्स प्ले में आते हैं। स्लोवेर्स और कटर्स इस पिच पर बहुत फायदेमंद होती हैं। यहाँ पर लो स्कोरिंग मैच होते हैं। क्योंकि बॉल बल्ले पर अच्छे से आता नहीं हैं जिससे टाइमिंग करना मुश्किल रहता हैं।

हालाँकि केकेआर के खिलाफ मैच में लाल मिटटी की पिच यूज की जा सकती हैं इसलिए मैच हाई स्कोरिंग देखने को मिलेगा। यहाँ की साइड बाउंड्री बड़ी हैं जिससे उनको पार करना मुश्किल होता हैं। यहाँ पर चेस करने वाली टीम को फायदा मिलता हैं। हालाँकि किसी ने पहले खेलते हुए बड़ा सक ओरे बना दिया तो उसके मैच जीतने के चांस बढ़ जाते हैं।

पहली पारी का औसत स्कोर– 167

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 153

GT vs KKR: संभावित प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस (GT): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

कोलकता नाईट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।

GT vs KKR: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

कोलकता नाईट राइडर्स (KKR)

कोलकता नाईट राइडर्स की बल्लेबाजी देखने में तो ठीक लगती हैं लेकिन कोई भी फॉर्म में नहीं है। पिछले मैच में उनकी ओपनिंग जोड़ी बदल गयी थी।फिन एलन रन नहीं बना रहे हैं जबकि रहाणे पॉवरप्ले के बाद धीमा हो जा रहे हैं। मिडल आर्डर में रिंकू सिंह लम्बे समय से बल्ले से फ्लॉप चल रहे हैं।

फिनिशिंग में पॉवेल और रमनदीप सिंह फॉर्म में नजर आ रहे हैं। जबकि गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी और वैभव अरोरा हैं और मिडल ओवरों में विकेट लेने के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती शामिल है।

गुजरात टाइटंस (GT)

गुजरात टाइटंस के पास भी शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। इसके साथ जॉस बटलर जैसा इस फॉर्मेट का धाकड़ बल्लेबाज भी मौजूद हैं। जबकि मिडल ऑडर में ग्लेन फिलिप्स और राहुल तेवतिया जैसे पावरफुल हिटर है।

गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कागिसो रबाडा एक्सपीरियंस लाते हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान मौजूद हैं।

GT vs KKR: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

इस सीजन GT की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन KKR के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के GT vs KKR मुकाबले में गुजरात के पास होम एडवांटेज हैं लेकिन अब तक वो अपने घर में एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई हैं। गुजरात के खिलाड़ियों की फॉर्म भी अच्छी चल रही हैं जबकि कोलकता की टीम अभी अपना कॉम्बिनेशन तलाश रही हैं। उन्होंने जिस तरह से पिछले मैच जीता हैं उससे उनका कॉन्फिडेंस और भी लो रहेगा।

वहीँ गुजरात ने मुश्किल मैच अपने नाम किया था। केकेआर के किसी भी खिलाड़ी की फॉर्म नजर नहीं आ रही हैं और और लगातार कॉम्बिनेशन बदलने की वजह से किसी को भी कोई रोल क्लैरिटी नहीं हैं। जबकि जीटी काफी अच्छा खेल रही हैं और इस मैच में गुजरात टाइटंस के जीतने के चांस ज्यादा हैं।

मैच विनर- GT

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version