IPL 2026 का 46वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 3 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।

दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली PBKS है, तो दूसरी तरफ शुभमन गिल की अगुवाई में GT एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज GT vs PBKS मैच में कौन जीतेगा।

GT vs PBKS में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 7

पंजाब किंग्स जीता: 4

गुजरात टाइटंस जीता: 3

नो रिजल्ट: 0

GT vs PBKS: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में गिनी जाती हैं। यहाँ पर रेड साइल की विकेट यूज होती हैं जिसमें ट्रू बाउंस होता हैं और वहां पर बॉल भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं।

यहीं नहीं यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच होने का में कारण सिर्फ अच्छी विकेट और छोटी बाउंड्री भी हैं जिसके कारण बॉल काफी आसानी से ट्रेवल करती हैं। हाई बाउंस होने के चलते चौके से ज्यादा छक्के देखने को मिलते हैं।

अहमदाबाद में चेस करने वाली टीम को फायदा मिलता हैं। लेकिन किसी टीम ने पहले खेलते हुए बड़ा स्कोर बना दिया तो उसके मैच जीतने के चांस बढ़ जाते हैं।

पहली पारी का औसत स्कोर- 177

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर– 164

GT vs PBKS: संभावित प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस (GT): साई सुदर्शन, शभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

पंजाब किंग्स (PBKS): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

GT vs PBKS: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

पंजाब किंग्स (Punjab Kings)

पंजाब किंग्स के पास भी प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह जैसे विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। श्रेयस अय्यर भी फॉर्म में वापस आ गए हैं। जबकि मिडल ऑडर में मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह हैं। जबकि, गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए युजवेंद्र चहल मौजूद हैं।

गुजरात टाइटंस (GT)

गुजरात टाइटंस के पास भी शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। इसके साथ जॉस बटलर जैसा इस फॉर्मेट का धाकड़ बल्लेबाज भी मौजूद हैं। जबकि मिडल ऑडर में ग्लेन फिलिप्स और राहुल तेवतिया जैसे पावरफुल हिटर है।

गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कागिसो रबाडा एक्सपीरियंस लाते हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान मौजूद हैं।

GT vs PBKS: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

इस सीजन PBKS की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन GT के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के GT vs PBKS मुकाबले में गुजरात के पास होम एडवांटेज हैं और पिछले मैच में उन्होंने बेंगलुरु को बुरी तरह हराया था।

पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों की फॉर्म भी अच्छी चल रही हैं जबकि गुजरात ने भी पिछले मैच में फॉर्म में चल रही बेंगलुरु को धूल चटाई थी।

PBKS की टीम ने इस सीजन भी काफी अच्छा खेला है। गुजरात ने पैचेस में अच्छी क्रिकेट खेली है। इसलिए इस मुकाबले में भी PBKS की टीम मुकाबला जीत सकती हैं।

मैच विनर– PBKS

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version