GT vs RR Qualifier 2 मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।

IPL 2026 का 73वां मुकाबला गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 29 मई को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।

दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ शुभमन गिल की कप्तानी वाली GT है, तो दूसरी तरफ रियान पराग की अगुवाई में RR एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज GT vs RR मैच में कौन जीतेगा।

GT vs RR में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 10

गुजरात टाइटंस जीता: 7

राजस्थान रॉयल्स जीता: 3

नो रिजल्ट: 0

GT vs RR: महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर पिच रिपोर्ट

मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार होती है। इसमें पावरप्ले के कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मदद मिलती है लेकिन उसके बाद बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स लगा सकते है। यहां पर अगर बैट्समैन सेट हो गए तो वो आसानी से थ्रू द लाइन बड़ी हिट्स लगा सकते है। इसलिए यहां पर बड़े स्कोर देखने को मिलते है।

पहली पारी का औसत स्कोर- 176

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर– 167

GT vs RR: संभावित प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पूंजा, ब्रिजेश शर्मा।

GT vs RR: कौन सी टीम है ज्यादा मजबूत

गुजरात टाइटंस (GT): गुजरात टाइटंस के पास भी शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। इसके साथ जॉस बटलर जैसा इस फॉर्मेट का धाकड़ बल्लेबाज भी मौजूद हैं। जबकि मिडल ऑडर में वाशिंगटन सुन्दर, जैसन होल्डर और राहुल तेवतिया जैसे पावरफुल हिटर है।

गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कागिसो रबाडा एक्सपीरियंस लाते हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान मौजूद हैं।

राजस्थान रॉयल्स (RR): राजस्थान रॉयल्स के पास भी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में रियान पराग जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा डोनोवन फरेरा और रविंद्र जडेजा फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में जोफरा आर्चर और नांद्रे बर्गर और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए यश राज और रविंद्र जडेजा मौजूद हैं।

GT vs RR: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में ड्यू की वजह से बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

इस सीजन GT की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन RR के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के GT vs RR मुकाबले में किसी भी टीम के पास होम एडवांटेज नहीं हैं। RR ने शुरुआत तो बहुत जबरदस्त की थी लेकिन उसके बाद जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा है सब खिलाड़ियों की फॉर्म भी खराब होने लगी है और टीम भी लागतार हार रही है। हालांकि पिछले कुछ मैच जीतकर उन्होंने क्वालीफायर 2 में जगह बनाई है।

वैभव सूर्यवंशी फिर से फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। जबकि गुजरात ने खराब शुरुआत के बाद फॉर्म पकड़ी और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। हालांकि पहले क्वालीफायर में उन्हें बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान की टीम ने पिछला मैच भी वैभव की पारी के दम पर जीता था। जबकि गुजरात के पास कई गेंदबाज है जो न सिर्फ उनको तंग कर सकते हैं बल्कि उनका विकेट भी चटका सकते हैं।

वैसे भी राजस्थान की टीम 48 घंटों के अंदर दूसरा नॉकआउट मुकाबला खेल रही है जबकि गुजरात की टीम कई दिनों के रेस्ट के बाद मैदान पर उतर रही है। उनके पास राजस्थान के बल्लेबाजों को रोकने के लिए काफी गेंदबाज हैं इसलिए वो इस मुकाबले में जीत दर्ज सकती है।

मैच विनर – GT

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version