IPL 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच 16 मई को कोलकता के ईडन गार्डन्स में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।

दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस है, तो दूसरी तरफ अजिंक्या रहाणे की अगुवाई में केकेआर एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज KKR vs GT मैच में कौन जीतेगा।

KKR vs GT में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 6

गुजरात टाइटंस जीता: 4

कोलकाता नाइट राइडर्स जीता: 1

नो रिजल्ट: 1

KKR vs GT: ईडन गार्डन्स, कोलकता पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में गिनी जाती हैं। यहाँ पर काली मिट्टी की विकेट यूज होती हैं जिसमें कम बाउंस होता हैं और वहां पर गेंद अच्छे से बल्ले पर आती हैं।

यहीं नहीं यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच होने का में कारण सिर्फ अच्छी विकेट नहीं बल्कि छोटी बाउंड्री भी हैं जिसके कारण बॉल काफी आसानी से ट्रेवल करती हैं।

कोलकता में चेस करने वाली टीम को फायदा मिलता हैं। लेकिन किसी टीम ने पहले खेलते हुए बड़ा स्कोर बना दिया तो उसके मैच जीतने के चांस बढ़ जाते हैं।

पहली पारी का औसत स्कोर– 169

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 158

KKR vs GT: संभावित प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस (GT): साई सुदर्शन, शभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती।

KKR vs GT: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

गुजरात टाइटंस (GT)

गुजरात टाइटंस के पास भी शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। इसके साथ जॉस बटलर जैसा इस फॉर्मेट का धाकड़ बल्लेबाज भी मौजूद हैं। जबकि मिडल ऑडर में वाशिंगटन सुन्दर, जैसन होल्डर और राहुल तेवतिया जैसे पावरफुल हिटर है।

गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कागिसो रबाडा एक्सपीरियंस लाते हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान मौजूद हैं।

कोलकाता नाईट राइडर्स

कोलकाता नाईट राइडर्स के पास भी फिन एलन और अजिंक्या रहाणे जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच का रुख बदल सकते सकते हैं। इसके साथ कैमरन ग्रीन जैसा इस फॉर्मेट का धाकड़ बल्लेबाज भी मौजूद हैं। जबकि मिडल ऑडर में रिंकू सिंह और रोवमान पॉवेल जैसे पावरफुल हिटर है।

गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी और वैभव अरोरा है और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती मौजूद हैं।

KKR vs GT: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े से साफ पता चलता हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है। यहां चेस करने वाली टीम को फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

इस सीजन GT की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन KKR के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के KKR vs GT मुकाबले में कोलकता के पास होम एडवांटेज हैं। बेंगलुरु के खिलाड़ियों की फॉर्म भी अब अच्छी चल रही हैं जबकि केकेआर की टीम ने जैसे जैसे सीजन आगे बढ़ा हैं वैसे वैसे कमबैक करना शुरू किया है।

कोलकता की टीम को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा हैं जबकि गुजरात की टीम पिछले 5 मैचों में जीतते हुए आ रही है। अपने होमेग्राउण्ड में इस बार कोलकाता का प्रदर्शन मिला जुला रहा है। पिछले मैच में वरुण चक्रवर्ती का न होना टीम को बहुत खला था।

हालाँकि अगर वो इस मैच में खेलते हैं तो टीम के जीतने के चांस बढ़ जाते हैं लेकिन गुजरात की टीम जिस तरह की फॉर्म में चल रही हैं. उनको रोकना तो मुश्किल लग रहा हैं। इसलिए इस मैच में भी गुजरात के जीतने के चांस हैं।

मैच विनर: GT

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version