Wednesday, June 17

LSG vs CSK मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक लो-स्कोरिंग मैच हो सकता है।

IPL 2026 का 57वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 13 मई को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा, जो कि लो स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।

दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK है, तो दूसरी तरफ ऋषभ पंत की अगुवाई में LSG लगातार हार के बाद अब जीत के सिलसिले के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज LSG vs CSK मैच में कौन जीतेगा।

LSG vs CSK में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 7

चेन्नई सुपर किंग्स जीती: 3

लखनऊ सुपर जाइंट्स जीती: 3

नो रिजल्ट: 1

LSG vs CSK: अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम, लखनऊ पिच रिपोर्ट

इकाना स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए काफी मददगार होती है। यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों में लिए स्विंग और सीम तो होता ही है साथ में स्पिन गेंदबाजों के लिए ग्रिप भी होती है। यहीं नहीं बड़ी स्क्वायर बाउंड्री भी गेंदबाजों के हक में होती है। हालांकि लाल मिट्टी की विकेट पर बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेलते है। लेकिन ज्यादातर मुकाबलों में ब्लैक सॉइल पिच का यूज किया जाता है।

पहली पारी का औसत स्कोर– 161

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 153

CSK vs LSG: संभावित प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी।

CSK vs LSG: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG)

लखनऊ सुपर जाइंट्स के पास भी टॉप ऑर्डर में मिचेल मार्श और निकोलस पूरन के रूप में आक्रामक बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में ऋषभ पंत और एडेन मार्करम जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा आयुष बड़ौनी फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए दिग्वेश राठी मौजूद हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। कप्तान ऋतुराज भी फॉर्म में आ गए हैं। संजू सैमसन भी अब तक दो शतक लगाकर मैच जीता चुके हैं। मिडल ऑर्डर में भी सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे तेजी से रन बना सकते हैं जबकि जेमी ओवरटन अपना काम बखूभी निभा रहे हैं।

गेंदबाजी में अंशुल कम्बोज के पास ज्यादा अनुभव नहीं हैं लेकिनअब तक उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया हैं। नूर अहमद और अकील हुसैन मिडल ओवरों में विकेट चटका सकते हैं।

CSK vs LSG: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक लो-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो जाती है।

इस सीजन भी LSG की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है लेकिन, अब तक कोई भी फॉर्म में नहीं हैं। वहीं CSK के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के CSK vs LSG मुकाबले में लखनऊ के पास होम एडवांटेज हैं और वो अपने घर में 5वां मैच खेलेगी। अब तक 5 मैचों में उन्होंने 1 जीता हैं और 4 में हार का सामना करना पड़ा हैं। पिछले मैच में लखनऊ को चेन्नई ने धूल चटाई थी। यहीं नहीं मार्श, पूरन और पंत को छोड़कर कोई भी फॉर्म में नहीं है जो कि उनके लिए चिंता का विषय हो सकता हैं।

चेन्नई के प्लेयर्स जैसे जैसे लीग आगे बढ़ रही है फॉर्म में आते न रहे हैं। चेन्नई का रिकॉर्ड लखनऊ में काफी अच्छा है वो अब तक इस ग्राउंड पर एक भी मैच नहीं हारी है। इसलिए इस मुकाबले में चेन्नई की टीम जीत दर्ज सकती है।

मैच विनर: CSK

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version