Tuesday, June 16

LSG vs PBKS मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक लो-स्कोरिंग मैच हो सकता है।

IPL 2026 का 68वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 23 मई को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में होगा, जो कि लो स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।

दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली PBKS है, तो दूसरी तरफ ऋषभ पंत की अगुवाई में LSG एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज LSG vs PBKS मैच में कौन जीतेगा।

LSG vs PBKS में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 7

लखनऊ सुपर जायंट्स जीता: 3

पंजाब किंग्स जीता: 4

नो रिजल्ट: 0

LSG vs PBKS: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम, लखनऊ पिच रिपोर्ट

इकाना स्टेडियम में दो तरह की पिच यूज की जाती है। एक काली मिट्टी की जिसमें तेज गेंदबाजों के लिए काफी मदद होती है। नई गेंद स्विंग होने के अलावा स्पिन गेंदबाजों को भी थोड़ा फायदा मिलता है। गेंद भी बल्ले पर अच्छे से नहीं आती है इसलिए यहां पर लो स्कोरिंग मुकाबले होते हैं।

वहीं लाल मिट्टी की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार होती है। इसमें शुरुआत के कुछ ओवरों में गेंदबाजों को मदद मिलती है लेकिन उसके बाद बल्लेबाज आसानी से बड़े स्कोर बना सकते है।

पहली पारी का औसत स्कोर– 163

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 152

LSG vs PBKS: संभावित प्लेइंग XI

लखनऊ सुपर जाइंट्स: जॉस इंग्लिस, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन माक्रम, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, प्रिंस यादव।

पंजाब किंग्स (PBKS): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

LSG vs PBKS: कौन सी टीम है ज्यादा मजबूत

पंजाब किंग्स: पंजाब किंग्स के पास भी प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह जैसे विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। श्रेयस अय्यर भी फॉर्म में वापस आ गए हैं। जबकि मिडल ऑडर में मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह हैं। जबकि, गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए युजवेंद्र चहल मौजूद हैं।

लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG)

लखनऊ सुपर जाइंट्स के पास भी टॉप ऑर्डर में मिचेल मार्श और निकोलस पूरन के रूप में आक्रामक बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में ऋषभ पंत और एडेन मार्करम जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा आयुष बड़ौनी फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए दिग्वेश राठी मौजूद हैं।

LSG vs PBKS: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक लो-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में ड्यू की वजह से बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

इस सीजन PBKS की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन LSG के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के LSG vs PBKS मुकाबले में लखनऊ के पास होम एडवांटेज हैं और वो अपने होमग्राउंड में पिछला मैच भी जीत चुकी हैं। PBKS ने शुरुआत तो बहुत जबरदस्त की थी लेकिन उसके बाद जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा है सब खिलाड़ियों की फॉर्म भी खराब होने लगी है और टीम भी लागतार हार रही है। वहीं लखनऊ ने आखिरी के कुछ मुकाबलों में शानदार क्रिकेट खेली है और टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुश्किलों में डाला है।

जिस फॉर्म में पंजाब की टीम खेल रही है उनका इस मैच में जीतना मुश्किल लग रहा है। क्योंकि उनके पास वो गेंदबाज नहीं है जो लखनऊ जैसी पिच पर विकेट चटका सकें। इसलिए इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के जीतने के चांस है।

मैच विनर – PBKS

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version