MI vs SRH मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।
IPL 2026 का 40वां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच 29 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ पैट कमिंस की कप्तानी वाली SRH है, तो दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या की अगुवाई में MI लंबे ब्रेक के बाद एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज MI vs SRH मैच में कौन जीतेगा।
MI vs SRH में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 25
सनराइजर्स हैदराबाद जीती: 10
मुंबई इंडियंस जीती: 15
नो रिजल्ट: 0
MI vs SRH: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में गिनी जाती हैं। यहाँ पर रेड साइल की विकेट यूज होती हैं जिस पर अच्छा बाउंस होता हैं और बॉल भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं। जिसकी वजह से यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। पिछले मैच में यहां पर पहली पारी में 207 और दूसरी पारी में 104 रन बने थे।
पहली पारी का औसत स्कोर– 178
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 167
MI vs SRH: संभावित प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, रेयान रिकल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दूल ठाकुर, मयंक मार्कण्डेय, जसप्रित बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा।
MI vs SRH: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
मुंबई इंडियंस (MI)
मुंबई इंडियंस के पास भी रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा विल जैक्स और शेरफेन रदरफोर्ड फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में अश्वनी कुमार और कृष भगत और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए अल्लाह गजनफर मौजूद हैं। जबकि जसप्रीत बुमराह के रूप में चीट कोड मौजूद हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी ट्रेविस हेड और अभिषक शर्मा जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा अनिकेत वर्मा फिनिशिंग के लिए मौजूद हैं।
गेंदबाजी में कप्तान पैट कमिंस, प्रफुल हिंगे और शाकिब हुसैन अपनी पेस से सभी को प्रभावित कर रहे हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए हर्ष दुबे मौजूद हैं।
MI vs SRH: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में ड्यू की वजह से बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो जाती है।
इस सीजन भी MI की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है लेकिन, अब तक कोई भी फॉर्म में नहीं हैं। वहीं SRH के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के MI vs SRH मुकाबले में मुंबई के पास होम एडवांटेज हैं लेकिन वो अपने घर में 5वां मैच अपने होमग्राउंड में खेलेगी। मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन की शुरुआत अच्छी की थी और 13 सालों के बाद पहला मैच जीत था। SRH ने शुरुआत तो इस सीजन की काफी खराब की थी लेकिन अब धीरे धीरे उन्होंने वापसी कर की हैं।
पैट कमिंस के आने से टीम की गेंदबाजी मजबूत हो गई है जबकि, मुंबई के लगभग सभी खिलाड़ियों की फॉर्म एक साथ खराब हो गई है और वो प्लेइंग 11 में काफी बदलाव भी कर चुकी हैं और उसके बाद भी उन्हें नतीजे नहीं देखने को मिल रहे हैं।
हालांकि अब वो एक लंबे ब्रेक के बाद आ रहे हैं और रोहित शर्मा की भी वापसी हो सकती है। इससे टीम थोड़ी मजबूत होगी लेकिन टीम कॉम्बिनेशन और फॉर्म को देखते हुए मैच जीतने का चांस सनराइजर्स हैदराबाद का है।
मैच विनर – SRH
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







