Thursday, June 11

PBKS vs GT मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग थ्रिलर होने वाला है।

IPL 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच 31 मार्च को चंडीगढ़ के महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जो हमेशा से रन फेस्ट के लिए जाना जाता है।

दोनों टीमें जीत के साथ नए सीजन की शुरुआत करना चाहेंगी। एक तरफ शुभमन गिल की कप्तानी वाली GT है, तो दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर की अगुवाई में PBKS एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज PBKS vs GT मैच में कौन जीतेगा।

PBKS vs GT हेड टू हेड रिकॉर्ड

कुल मैच: 6

पंजाब किंग्स जीता: 3

गुजरात टाइटंस जीता: 3

PBKS vs GT: बरसापारा स्टेडियम पिच रिपोर्ट

महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार माना जाता है। यहां पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है और छोटे ग्राउंड होने की वजह से बड़े शॉट्स लगाना आसान होता है।

हालांकि, नई गेंद से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग जरूर मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे प्रोग्रेस करता है, बल्लेबाजी काफी आसान हो जाती है। रात के मुकाबलों में ओस का असर भी देखने को मिलता है, जिससे दूसरी पारी में रन बनाना और आसान हो जाता है।

यहाँ टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। लेकिन यदि पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी टीम ने बड़ा स्कोर बना दिया, तो फिर उसे चेज करना मुश्किल हो जाता है।

फिलहाल, आईपीएल में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 171 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 164 रहा है।

पहली पारी एवरेज स्कोर- 171

दूसरी पारी एवरेज स्कोर- 164

PBKS vs GT: संभावित प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स (PBKS): प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, जेवियर बार्टलेट

गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल, जोस बटलर, साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर

PBKS vs GT: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

पंजाब किंग्स (PBKS)

PBKS की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह टॉप ऑर्डर में जबकि शशांक सिंह और नेहाल वढेरा मिडिल ऑर्डर को संभाल सकते हैं।

फिनिशिंग के लिए मार्कस स्टोइनिस और अज़्मतुल्लाह ओमरजाई जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और ज़ेवियर बार्टलेट अनुभव लाते हैं जबकि यूजी चहल मिडल ओवरों में ब्रेकथ्रू दिलाने का काम करते हैं।

गुजरात टाइटंस (GT)

शुभमन गिल कप्तान के तौर पर गुजरात टाइटंस को लीड कर रहे हैं, जबकि ग्लेन फिलिप्स मिडिल ऑर्डर में मैच बदलने की क्षमता रखते हैं। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कागिसो रबादा जैसे विकल्प मौजूद हैं।

PBKS vs GT: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

इस सीजन भी पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी और गेंदबाजी मजबूत है, लेकिन गुजरात टाइटंस के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के PBKS vs GT मुकाबले में पंजाब किंग्स बहुत ज्यादा संतुलित और खतरनाक टीम दिख रही है, इसलिए PBKS जीत की दावेदार मानी जा सकती है। वो यह मुकाबला अपने घर पर भी खेल रही हैं जिसकी वजह से उनके जीतने के चांस और ज्यादा बढ़ जाते हैं।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version