RR vs LSG मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।

IPL 2026 का 64वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 19 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा, जो कि हाई-स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।

दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ रियान पराग की कप्तानी वाली RR है, तो दूसरी तरफ ऋषभ पंत की अगुवाई में LSG लगातार हार के बाद अब जीत के सिलसिले के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज RR vs LSG मैच में कौन जीतेगा।

RR vs LSG में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 7

राजस्थान रॉयल्स जीती: 5

लखनऊ सुपर जाइंट्स जीती: 2

नो रिजल्ट: 0

RR vs LSG: सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर पिच रिपोर्ट

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच फ्लैट पिचों में गिनी जाती हैं। यहाँ पर ब्लैक साइल की विकेट यूज होती हैं जिस पर कम बाउंस होता हैं और बॉल भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं। जिसकी वजह से यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहाँ की स्क्वायर बाउंड्री बड़ी हैं लेकिन पिच हद से ज्यादा सपाट होती हैं जिसके चलते बड़े स्कोर बनते हैं।

पहली पारी का औसत स्कोर: 174

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर: 162

RR vs LSG: संभावित प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।

लखनऊ सुपर जाइंट्स: जॉस इंग्लिस, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन माक्रम, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, प्रिंस यादव।

RR vs LSG: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG)

लखनऊ सुपर जाइंट्स के पास भी टॉप ऑर्डर में मिचेल मार्श और निकोलस पूरन के रूप में आक्रामक बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में ऋषभ पंत और एडेन मार्करम जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा आयुष बड़ौनी फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए दिग्वेश राठी मौजूद हैं।

राजस्थान रॉयल्स (RR)

राजस्थान रॉयल्स के पास भी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में रियान पराग जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा डोनोवन फरेरा और रविंद्र जडेजा फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में जोफरा आर्चर और नांद्रे बर्गर और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए रवि बिश्नोई और रविंद्र जडेजा मौजूद हैं।

RR vs LSG: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक लो-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी और आसान हो जाती है।

इस सीजन भी LSG की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है लेकिन, अब तक कोई भी फॉर्म में नहीं हैं। वहीं RR के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के RR vs LSG मुकाबले में राजस्थान के पास होम एडवांटेज हैं और वो अपने घर में आखिरी मैच खेलेगी। अब तक 3 मैचों में उन्हें एक भी जीत नहीं मिली है। राजस्थान की टीम पिछले 8 में से 2 में जीत दर्ज कर पाई हैं और 6 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा हैं।

उनका रिकॉर्ड ही ऐसा हैं कि वो हर बार शुरुआत अच्छी करते हैं लेकिन उसके बाद उनकी गाडी पटरी से उतर जाती हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा हैं। जब टॉप आर्डर रन बनाता हैं तो मिडल आर्डर फ्लॉप हो जाता हैं। दिल्ली के खिलाफ एक समय स्कोर 14 ओवरों में 160 रन था और अंतिम 6 ओवरों में सिर्फ 33 रन बने वो भी तब जब आपके 8 विकेट हाथ में थे।

जॉस इंग्लिस के आने के बाद से लखनऊ की टीम के खिलाड़ी भी अब फॉर्म में आ रहे हैं। पिछले मैच में मार्श ने शतक मारा और पूरन ने भी लगातार चार छक्के मारकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। दोनों टीमों की हालिया फॉर्म को देखते हुए यह मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम जीतेगी।

मैच विनर: LSG

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version