SRH vs RR Qualifier 2 मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।
IPL 2026 का 72वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 27 मई को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ पैट कमिंस की कप्तानी वाली SRH है, तो दूसरी तरफ रियान पराग की अगुवाई में RR एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज SRH vs RR मैच में कौन जीतेगा।
SRH vs RR में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 23
सनराइजर्स हैदराबाद जीता: 14
राजस्थान रॉयल्स जीता: 9
नो रिजल्ट: 0
SRH vs RR: महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर पिच रिपोर्ट
मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार होती है। इसमें पावरप्ले के कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मदद मिलती है लेकिन उसके बाद बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स लगा सकते है। यहां पर अगर बैट्समैन सेट हो गए तो वो आसानी से थ्रू द लाइन बड़ी हिट्स लगा सकते है। इसलिए यहां पर बड़े स्कोर देखने को मिलते है।
पहली पारी का औसत स्कोर– 176
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर– 164
SRH vs RR: संभावित प्लेइंग XI
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा।
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पूंजा, ब्रिजेश शर्मा।
SRH vs RR: कौन सी टीम है ज्यादा मजबूत
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी ट्रेविस हेड और अभिषक शर्मा जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा अनिकेत वर्मा फिनिशिंग के लिए मौजूद हैं।
गेंदबाजी में कप्तान पैट कमिंस, प्रफुल हिंगे और शाकिब हुसैन अपनी पेस से सभी को प्रभावित कर रहे हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए हर्ष दुबे मौजूद हैं।
राजस्थान रॉयल्स (RR): राजस्थान रॉयल्स के पास भी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में रियान पराग जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा डोनोवन फरेरा और रविंद्र जडेजा फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में जोफरा आर्चर और नांद्रे बर्गर और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए यश राज और रविंद्र जडेजा मौजूद हैं।
SRH vs RR: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में ड्यू की वजह से बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
इस सीजन SRH की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन RR के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के SRH vs RR मुकाबले में किसी भी टीम के पास होम एडवांटेज नहीं हैं। RR ने शुरुआत तो बहुत जबरदस्त की थी लेकिन उसके बाद जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा है सब खिलाड़ियों की फॉर्म भी खराब होने लगी है और टीम भी लागतार हार रही है। हालांकि पिछला मैच जीतकर उन्होंने प्लेऑफ में क्वालीफाई किया है। वैभव सूर्यवंशी फिर से फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। जबकि हैदराबाद ने खराब शुरुआत के बाद फॉर्म पकड़ी और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था।
जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे हैदराबाद की टीम सभी डिपार्टमेंट में काफी अच्छा कर रही है। कप्तान कमिंस की वापसी के बाद से टीम काफी अच्छा कर रही है जबकि राजस्थान की टीम में अभी भी बल्लेबाजी एक कमजोर कड़ी है। वैभव और जायसवाल को छोड़कर कोई भी फॉर्म में नहीं है जो कि चिंता का विषय है। इसलिए इस मुकाबले में हैदराबाद के जीत के चांस ज्यादा है।
मैच विनर – SRH
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







