Wednesday, June 17

आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। यह मैच चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है, जो CSK का होम ग्राउंड है।

टॉस में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीत हासिल की और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, यानी चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करेगी। चेन्नई ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। टीम में डेवाल्ड ब्रेविस और गुरजनप्रीत सिंह की वापसी हुई है। वहीं टॉस के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने एमएस धोनी की फिटनेस और स्थिति को लेकर भी अपडेट साझा किया।

ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी को लेकर क्या कहा

एमएस धोनी इस सीजन अभी तक काफ इंजरी की वजह से मैदान पर नहीं दिखे हैं। सीजन शुरू होने से पहले ही सीएसके फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया था कि धोनी शुरुआती कुछ मैचों में चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में फैंस लगातार उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि धोनी फिलहाल होटल में टीम को देख रहे हैं साथ ही उनका सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फैंस जल्द ही धोनी को मैदान पर खेलते हुए देख पाएंगे।

प्लेइंग XI को लेकर गायकवाड़ ने दिया बड़ा बयान

ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के दौरान कहा कि टॉस को लेकर टीम पूरी तरह 50- 50 स्थिति में थी, लेकिन खुद पर भरोसा रखना हमेशा अच्छा होता है। उन्होंने बताया कि टीम का लक्ष्य आज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना और सीजन की पहली जीत हासिल करना है।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ मैचों से टीम लगातार सुधार करने की कोशिश कर रही है और सभी विभागों में प्रगति दिख रही है। बल्लेबाजी अच्छी चल रही है और पूरी टीम अच्छे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतर रही है। प्लेइंग इलेवन को लेकर उन्होंने बताया कि डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी से टीम को मजबूती मिली है और मिडिल ऑर्डर काफी बेहतर दिख रहा है। वहीं मैट हेनरी की जगह गुरजपनीत सिंह को शामिल किया गया है, जिन्होंने हाल ही में शानदार गेंदबाजी की है।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version