Friday, January 23

IPL 2025 में प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच बेहद ही अहम मुकाबला मुंबई कर वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस के वक्त एक चौंकाने वाला फैसला लिया और शार्दुल ठाकुर को बाहर कर मयंक यादव को प्लेइंग XI में शामिल किया। इस फैसले ने कई सवाल खड़े किए, खासकर तब जब शार्दुल इस सीज़न में लखनऊ के सबसे सफल गेंदबाज़ों में रहे हैं।

LSG ने क्यों किया मयंक यादव को प्लेइंग XI में शामिल?

इस बदलाव के पीछे सबसे बड़ा कारण वानखेड़े स्टेडियम की पिच और मयंक यादव की तेज़ रफ्तार गेंदबाज़ी है। वानखेड़े की पिच पर अतिरिक्त उछाल और गति का फायदा तेज़ गेंदबाज़ों को मिलता है। शार्दुल ठाकुर अच्छी स्विंग गेंदबाज़ी करते हैं, लेकिन उनकी रफ्तार 135-140 किमी/घंटा तक ही सीमित रहती है। वहीं, मयंक यादव लगातार 150 किमी/घंटा तक की गति से गेंद फेंक सकते हैं, जो मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है।

मुंबई की मजबूत बैटिंग ऑर्डर को देखते हुए लखनऊ टीम मैनेजमेंट ने फैसला किया कि केवल स्विंग से काम नहीं चलेगा, अतिरिक्त गति की जरूरत पड़ेगी। मयंक के पास वही एक्स-फैक्टर है, जो बड़े मैचों में गेम बदल सकता है। इसीलिए, उन्हें इस मुकाबले के लिए टीम में जगह दी गई।

MI की शुरूआती प्लेइंग XI में नहीं हैं बुमराह

मुंबई इंडियंस ने अपनी शुरुआती प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह को शामिल नहीं किया हैं। हालांकि, उन्हें इम्पैक्ट सब में रखा गया है। चूंकि मुंबई को दूसरी पारी में गेंदबाज़ी करनी है, इसलिए संभावना है कि यदि बल्लेबाज़ी में कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं होती है, तो बुमराह को टोटल डिफेंड करने के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान में उतारा जाएगा।

MI vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

एडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी, आवेश खान, प्रिंस यादव।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version